Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में मोहम्मदाबाद तालाब बनेगा इको टूरिज्म हब:जिलाधिकारी ने वन वेटलैंड योजना के तहत किया निरीक्षण

    6 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला तहसील स्थित मोहम्मदाबाद गांव का तालाब अब इको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। 'वन डिस्ट्रिक्ट वन वेटलैंड' योजना के तहत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रुघ्न के साथ शुक्रवार को स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि इस तालाब में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी देखे गए हैं, जो इसे प्राकृतिक रूप से समृद्ध बनाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इसे इको टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके। उन्होंने संबंधित विभागों को तालाब की सुंदरता और उपयोगिता बढ़ाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। योजना के तहत तालाब के आसपास हरियाली विकसित करने, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान पर्यटन विभाग, पंचायत विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर कार्य योजना को अंतिम रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना से न केवल क्षेत्र की सूरत बदलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। साथ ही यह स्थल पर्यावरण संरक्षण का एक बेहतर उदाहरण बनकर उभरेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवान पर भरोसे के अलावा सांसद पर नहीं कोई उपाय:व्यापार संघ के अध्यक्ष बोले- कुछ लोगों के कारण वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं हो सके अरूण गोविल
    Next Article
    इटावा में महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा:पुलिस लाइन में बड़ा खाना, पासिंग आउट परेड की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment