Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान पर भरोसे के अलावा सांसद पर नहीं कोई उपाय:व्यापार संघ के अध्यक्ष बोले- कुछ लोगों के कारण वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं हो सके अरूण गोविल

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में 15 दिन से चल रहा महिलाओं का प्रदर्शन सांसद अरुण गोविल के पहुंचने के बाद उन्होंने स्थगित कर दिया। वहीं दूसरी और सांसद से इस मुद्दे पर बात न होने को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि संसद के साथ कुछ ऐसे लोग थे जिन्होंने सांसद को व्यापारियों की वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं होने दिया और हमारे सांसद व्यापारियों के बीच तो पहुंचे लेकिन व्यापारियों की ही समस्या को नहीं जान सके। भगवान पर भरोसे का दिया आश्वासन नवीन गुप्ता ने कहा कि हमारे सांसद देरआए दुरुस्त आए इस बात से हमें कोई आपत्ति नहीं है। क्योंकि हो सकता है, वह कहीं व्यस्त हो इसलिए उनको यहां आने में 15 दिन का समय लगा। आज जो उन्होंने यहां बातें कहीं उसमें सिर्फ मुख्य रूप से यही है कि भगवान पर भरोसा रखिए हम भी इस बात से सहमत हैं और हमें भगवान पर भरोसा भी है । लेकिन यह आश्वासन कोई इस प्रकार का ठोस आश्वासन नहीं है जिससे व्यापारियों को राहत महसूस हो सके। कुछ लोगों की वजह से नहीं जान पाए सच्चाई उन्होंने कहा कि सांसद अरुण गोविल व्यापारियों की समस्या जानने के लिए यहां पहुंचे थे। वह व्यापारियों के बीच जरूर पहुंचे, लेकिन व्यापारियों से ही उनकी बात नहीं हो पाई क्योंकि उनके साथ कुछ ऐसे लोग मौजूद थे जिन्होंने उन्हें वहां व्यापारियों से बात नहीं करने दी। हम व्यापारियों की लड़ाई लड़ते हैं संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी हैं इसीलिए हम यह चाहते थे कि उन्हें व्यापारियों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाए लेकिन कुछ लोगों ने ऐसा नहीं होने दिया। आपस में हुई नोकझोंक सांसद अरूण गोविल वक्त धरना स्थल से जाने लगे उस वक्त संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और सांसद के साथ मौजूद एक व्यक्ति की आपस में कहां सनी भी हुई। हालांकि सांसद ने दोनों को समझाते हुए स्थिति को शांत कराया इस दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि आप 5 मिनट बैठकर अलग से बात कीजिए जिस पर संसद ने सीधे तौर पर कहा कि मैं यहां सिर्फ महिलाओं से बात करने आया था धरना स्थगित हो गया है बाकी मैं किसी से कोई बात यहां नहीं करुंगा। इतना कहकर वह वहां से रवाना हो गए। जानिए क्या था पूरा मामला दरअसल बीती 9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि शास्त्रीनगर क्षेत्र के 815 भू खंडोें पर चल रही कॉर्मशियल गतिविधियां अब बंद की जाएगी साथ ही आवासीय में भी नियमानुसार सेटबैक छोडनो होगा। इसके बाद सेक्टर 2 में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उनका कहना है कि यदि 37मीटर के मकान में वह सेटबैक छोड़ देते हैं तो उनका परिवार सड़क पर जाएगा। इसके चलते वहां महिलांए 15 दिन से आवास विकास के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी, जिसमें आज सांसद अरूण गोविल ने पहुंच उनसे बात की और धरना स्थगित करा दिया। मुख्यमंत्री तक पहुंचाई बात नवीन गुप्ता ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी सरकार के लोग यहां आए और व्यापारियों की पीड़ा को समझें। दो दिन पहले जब मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी व्यापारियों से वार्ता के लिए आए थे तब उन्होने ही मुख्यमंत्री को पूरे प्रकरण से अवगत कराया है। हम उनके प्रयास से कोई ठोस समाधान जरूर निकलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर के स्वार में रुपयों के लेनदेन पर विवाद:दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    फिरोजाबाद में मोहम्मदाबाद तालाब बनेगा इको टूरिज्म हब:जिलाधिकारी ने वन वेटलैंड योजना के तहत किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment