Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Iowa में अमेरिकी सेना ने नष्ट किया Lead Azide का 5 टन भंडार

    35 minutes ago

    1

    0

    अमेरिकी सेना ने विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन ‘लेड एजाइड’ के देशभर में मौजूद संपूर्ण भंडार को नियंत्रित विस्फोट के जरिये नष्ट कर दिया है। सेना ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि बुधवार को आयोवा में किए गए इस नियंत्रित विस्फोट के कारण आसपास के घरों और खेतों में जहरीली धूल नहीं फैली है। लेड एजाइड के पांच टन (4,500 किलोग्राम) भंडार वाले दो बंकर के चारों ओर मिट्टी की मोटी दीवारें बनाई गई थीं।साथ ही, उन पर पानी का छिड़काव किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, इन उपायों से विस्फोट के प्रभाव को काफी हद तक सीमित करने में मदद मिली। अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) के वायु निगरानी उपकरणों में मिडलटाउन स्थित ‘आयोवा आर्मी एम्युनिशन प्लांट’ के आसपास हवा में सीसे की मौजूदगी दर्ज नहीं की गई।इसके बावजूद सरकारी एजेंसियां और स्वतंत्र शोधकर्ता आने वाले हफ्तों में जल स्रोतों, खेतों, घरों और खेल के मैदानों में सीसे की व्यापक जांच करने की योजना बना रहे हैं। सीसा एक ऐसा धातु है, जो विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सेना ने कहा कि इस रसायन के भंडार को तत्काल विस्फोट कर नष्ट करना सबसे सुरक्षित विकल्प था, क्योंकि यह रसायन खराब हो रहा था और तापमान में और गिरावट आने पर कभी भी अनियंत्रित रूप से विस्फोट कर सकता था।हालांकि, कुछ विशेषज्ञों ने आगाह किया कि आसपास के लोगों के पूरी तरह सुरक्षित होने का निष्कर्ष निकालना अभी जल्दबाजी होगी। इस अभियान का नेतृत्व करने वाले मेजर जनरल एरिक शर्ली ने कहा कि जोखिम को ‘‘मानवीय रूप से जितना संभव था, उतना शून्य के करीब लाया गया।’’ पिछले दो हफ्तों के दौरान सेना की ओर से विस्फोट की योजना घोषित किए जाने और फिर उसे टाल दिए जाने के बाद स्थानीय निवासियों तथा पर्यावरण संगठनों ने संभावित स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय प्रभावों तथा पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने को लेकर चिंता जताई थी। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के एक संवाददाता ने विस्फोट स्थल से एक मील से भी कम दूरी पर हवा की विपरीत दिशा में खड़े होकर इस घटना का दृश्य रिकॉर्ड किया।स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे दो जोरदार धमाके हुए। इसके बाद सफेद धुएं के दो गुबार हवा में ऊपर उठे और कुछ ही देर में छंट गए। सेना ने बताया कि यह धुआं बंकरों पर छिड़के गए फॉम (झाग) के कारण उठा था।फॉम का इस्तेमाल धूल को फैलने से रोकने के लिए किया गया था। बर्लिंगटन निवासी टिम ब्रांट ने कहा कि उन्हें अंदेशा था कि विस्फोट के कारण भूकंप जैसा महसूस होगा, लेकिन यह छोटे पटाखों जैसा महसूस हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘यह कुछ भी नहीं था।ऐसा लगा जैसे सरकार ने बिना किसी वजह के बहुत से लोगों में डर पैदा कर दिया।’’ सेना ने बुधवार को विस्फोट के लिए ऐसा समय चुना, जब हवाएं दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बह रही थीं और उनका रुख मिसिसिपी नदी के किनारे बसे करीब 25 हजार की आबादी वाले बर्लिंगटन सहित अन्य घनी आबादी वाले इलाकों से दूर था। शर्ली ने बताया कि दो नियंत्रित विस्फोटों में सभी 68 पीपे नष्ट हो गए और कोई दूसरा विस्फोट नहीं हुआ। सीसे की मौजूदगी का पता लगाने के लिए और जांच जरूरी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा कि सेना ने ‘‘बेहतरीन काम’’ किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Tariff विवाद पर बोला चीन, गलत नीतियां सुधारे अमेरिका, जवाब देने का हक सुरक्षित
    Next Article
    इंटरनेशनल मंच से डंके की चोट पर NSA डोभाल ने बोली ऐसी बात, देश की सुरक्षा पर हो गया तगड़ा फैसला!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment