Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IORA मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक की मेजबानी करेगा भारत, नयी दिल्ली में जुटेंगे 23 सदस्य देश

    27 minutes from now

    1

    0

    विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारत 27 नवंबर को हिंद महासागर रिम संघ (आईओआरए) की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक की मेजबानी करेगा। मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में क्षेत्रीय सहयोग के मौजूदा ढांचे की समीक्षा करने और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करने पर जोर दिया जाएगा। इससे पहले 25 और 26 नवंबर को नयी दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (सीएसओ) की 29वीं बैठक आयोजित की जाएगी।वर्ष 2025 से 2027 तक आईओआरए की अध्यक्षता के दौरान भारत ने ‘हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलेपन, लचीलेपन और अनुकूलन क्षमता’ को अपनी मुख्य विषयवस्तु बनाया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि 23 सदस्य देशों और 12 संवाद भागीदारों के मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों की यह उच्चस्तरीय बैठक हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर हो रही है। मंत्रालय ने बताया कि आईओआरए की इन बैठकों में संगठन की भावी नीतिगत दिशा पर विचार-विमर्श किया जाएगा और साथ ही, क्षेत्रीय सहयोग के मौजूदा ढांचे की समीक्षा करने व सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'विरोध से पहले मसौदा तो देखें': परिसीमन बिल पर Supriya Sule ने विपक्ष से की चर्चा की अपील, कहा- अच्छा हो सकता है कानून
    Next Article
    Congress के संविधान मार्च पर JDU का हमला, राजीव रंजन ने याद दिलाया आपातकाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment