Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंजीनियर युवराज के बाद अब हर्षित भट्ट की गई जान:नोएडा में गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत, आदेश का नहीं हुआ पालन

    7 hours ago

    1

    0

    सेक्टर-150 के एससी-02 प्लाट में इंजीनियर युवराज मेहता की निर्माणाधीन बेसमेंट में कार समेत डूबकर मौत हो गई थी। इस घटना ने नोएडा ही नहीं पूरे देश को झकझौर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने तत्काल एसआईटी गठित की और पांच दिन में रिपोर्ट तलब की। नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ लोकेश एम को हटाया गया। इसके बाद भी यहां तैनात सर्किल अधिकारियों और जीएम स्तर के अधिकारियों ने घटना से सबक नहीं लिया। दरअसल घटना के बाद नए सीईओ कृष्णा करुणेश को तैनात किया गया। उन्होंने आते ही सिविल विभाग के दोनो जीएम और सभी दस सर्किल की बैठक की। आदेश दिया कि 15 दिन के अंदर सभी गढ्‌ढों से पानी निकालकर उसकी बेरिकेडिंग की जाए। शहर में जितने छोटे बड़े नाले है उनको कवर किया जाए। जो बिल्डरों के अधीन है उनको सात दिन का समय दिया गया। बिल्डर के काम नहीं करने पर डिमांड नोटिस जारी कर विभाग खुद काम करे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आदेश को दरकिनार करते हुए अधिकारियों ने काम नहीं कराए। नतीजा निकला कि सेक्टर-94 में प्राधिकरण की साइट पर ही एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। आदेश दिए तो पालन क्यो नहीं ? तीन महीने बीतने के बाद भी शहर में कई निर्माणाधीन साइटों पर गहरे गड्ढे पानी से भरे हैं। इन्हीं में से एक सेक्टर-94 स्थित हैबिटेट सेंटर की साइट है, जहां बेसमेंट निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा पानी से लबालब है। लगातार दूसरी घटना ने नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल ये है कि जब आदेश दिए गए थे, तो उनका पालन क्यों नहीं हुआ? और आखिर कब तक ऐसी लापरवाही लोगों की जान लेती रहेगी? जबकि सेक्टर-150 और सेक्टर-94 दोनों की जिम्मेदारी एक ही जीएम के पास है। यह भूखंड की स्थित
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही के बेटे ने UPSC एनडीए में पाई 174वीं रैंक:पिता पनकी थाने में तैनात, बेटे ने फोन किया तो आंसू छलक पड़े
    Next Article
    आगरा में पत्नी की हत्या पर पति को उम्रकैद:चरित्र पर शक में की थी वारदात, 3 साल बाद कोर्ट का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment