Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में महिला ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस:पति और ससुराल वालों पर जान से मारने के प्रयास का आरोप, 50 लाख की डिमांड थी

    5 hours ago

    2

    0

    हाथरस के महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का एक मामला दर्ज किया गया है। नवल नगर निवासी उमंग बजाज ने अपने पति साहिल बजाज और ससुराल वालों पर 50 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उमंग बजाज का विवाह 23 अप्रैल 2024 को हल्द्वानी, नैनीताल निवासी साहिल बजाज से हुआ था। उमंग के अनुसार, उनके पिता ने शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का बड़ा कारोबार है और सालाना आय लगभग 4 करोड़ रुपये है, जबकि शादी में उनकी हैसियत के अनुसार खर्च नहीं किया गया। उमंग ने आरोप लगाया है कि पति साहिल बजाज, सास नीलम बजाज, शुभम बजाज, जिठानी लक्षित बजाज और ननद सोनम चुघ ने उनसे 50 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता के अनुसार, 14 मार्च 2025 को उनके एक बेटा भी हुआ। इसके बावजूद, दहेज की मांग को लेकर उनके पति, सास, जेठ और जिठानी ने उनके साथ झगड़ा किया। उमंग ने आरोप लगाया कि उनके पति ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल उमंग ने बताया कि वैवाहिक जीवन बचाने के लिए वह रक्षाबंधन पर हाथरस आ गईं, लेकिन उनके पति उन्हें लेने नहीं आए। इसके बजाय, उनके पति और ससुराल वालों ने हल्द्वानी कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया। वहां सुलह-समझौता होने पर पति उन्हें वापस ले गए। कुछ समय बाद, पति ने उन्हें अपने नवजात बच्चे के साथ ड्राइवर के साथ यह कहकर हाथरस भेज दिया कि वह 15 दिन बाद उन्हें लेने आ जाएंगे। हालांकि, तब से आज तक उनके पति उन्हें बुलाने नहीं आए हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में पुलिस ने 14 लोग गिरफ्तार:12 घंटे में 11 वारंटी दबोचे, गोकशी-अपहरण के वांछित भी पकड़े गए
    Next Article
    बरेली में अनन्या किचन को बुलडोजर से तोड़ा:पीएम मोदी से प्रेरित होकर शुरू किया था स्टार्टअप, मेयर बोले- नुकसान की भरपाई करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment