Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में बुद्ध पूर्णिमा पर सामूहिक विवाह:भगवान गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें भगवान गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी के आंबेडकर पार्क में एक सामूहिक विवाह समारोह और धम्म चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डॉ. अंबेडकर जन कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आठ जोड़े बौद्ध धर्म की रीति-रिवाजों के अनुसार परिणय सूत्र में बंधे। नवदंपतियों को उपस्थित लोगों ने आशीर्वाद दिया। इस मौके पर भगवान गौतम बुद्ध के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद मौजूद थे। समिति के अध्यक्ष मुन्नीलाल, भजनलाल, राकेश प्रबल, पप्पू प्रकाश, लोकेंद्र सिंह, प्रकाश चंद गौतम, दिलीप प्रेमाकर, पंकज प्रेमाकर और डॉ. राहुल सिंह सहित काफी लोग उपस्थित रहे। काफी लोग गए गंगा स्नान करने जिले के अन्य विभिन्न स्थानों पर भी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गोष्ठियों में भगवान गौतम बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की गई। हाथरस के मंदिरों में भी बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष धार्मिक आयोजन हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों और श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पहुंचकर स्नान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यकारिणी का विस्तार:मजदूर दिवस पर नए पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवानिवृत्त हुए सम्मानित
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराया:2-4 घंटे कतार में इंतजार, कई पंपों पर नो स्टॉक के बोर्ड लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment