Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यकारिणी का विस्तार:मजदूर दिवस पर नए पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवानिवृत्त हुए सम्मानित

    3 hours ago

    2

    0

    बलिया में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा ने एक मई, शुक्रवार को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के नवनिर्मित सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस समारोहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और सभी चयनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मजदूर दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एक मई 1886 को एक बड़ा मजदूर आंदोलन हुआ था, जिसके दो दिन बाद शिकागो में हुई घटना ने मजदूरों के संघर्ष को वैश्विक पहचान दी। वर्ष 1889 में पेरिस में हुए समाजवादी और मजदूर संगठनों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एक मई को प्रतिवर्ष मजदूर दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जनपदीय अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मेहनतकशों के संघर्ष, बलिदान और उनके योगदान को सम्मानित करने का दिन है। यह दिवस 1886 के शिकागो आंदोलन की याद दिलाता है, जिसमें काम के आठ घंटे, उचित वेतन और सुरक्षित कार्यस्थल की मांग की गई थी। संघ के मंत्री विनोद कुमार मिश्र ने इसे 'मई दिवस' या 'अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस' भी बताया, जो राष्ट्र और विश्व के विकास में श्रमिकों के अतुलनीय योगदान को समर्पित है। कार्यकारिणी विस्तार के दौरान घनश्याम चौबे को संघर्ष समिति का वरिष्ठ चेयरमैन नियुक्त किया गया। इनके अतिरिक्त, रवि पटेल, पंकज कुमार राय, आशुतोष शुक्ल, आशुतोष कुमार सिंह, मृगेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार राय, अमित कुमार उपाध्याय, रामप्रताप सिंह, मुक्तिनाथ सिंह, भीम यादव, राजेश सिंह, चंद्रकांत, मुकेश उपाध्यय, संजय कुमार, कमलेश तिवारी, मनोज यादव, विजेंद्र सिंह, विजय शंकर वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, जितेन्द्र यादव, मिथिलेश गिरि, रजनीकांत श्रीवास्तव, अनवर, शशिभूषण उपाध्याय, बलवंत सिंह, हरेन्द्र चौहान, पीयूष रंजन, पुनिता मिश्रा, अश्विनी त्रिपाठी, राम भूषण मिश्र, चंदन गिरी, शम्भूनाथ, मनोज रावत, पंकज पटेल, आशीष पाण्डेय, हीरा लाल पाल, रजनीश राय, विनय कुमार, हैदर अली, दिवाकर सिंह, मनबोध सिंह, निखिलेन्द्र मिश्रा, अवधेश यादव, ददन भारती, सुनीता सिंह, प्रभुनारायण सिंह, अमित उपाध्यय, विजय पाल, योगेश चौबे, दिलीप श्रीवास्तव, शकमलेश पाण्डेय, डा. अखिलेश राय व डा. राजेश पाण्डेय सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों धर्मनाथ गोस्वामी, अरविंद सिंह, करुनेश श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह और राजेन्द्र सिंह को अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कौशल उपाध्याय, सुशील त्रिपाठी, अजीत यादव, अनिल यादव, अनूप सिंह, दुर्गेश चौरसिया, रविशंकर श्रीवास्तव, रोहित कुमार पाठक, डॉ. दिनेश कुमार सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विनोद कुमार मिश्र ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोडवेज कर्मचारी परिषद ने उठाई मांगें:बस्ती में अवैध बस संचालन पर रोक, नियमितीकरण व भत्तों के भुगतान की मांग
    Next Article
    हाथरस में बुद्ध पूर्णिमा पर सामूहिक विवाह:भगवान गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment