Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईवे पर ई-रिक्शा ने खड़ी कार को मारी टक्कर:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चार सवारियां घायल, रिक्शा पलटा

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर एक ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना पायल होटल के सामने हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसका अगला शीशा टूट गया। कार को भी काफी नुकसान पहुंचा। कार चालक अतीक अहमद ने बताया कि उनकी कार हाईवे किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों पर नियमों की अनदेखी और बिना लाइसेंस वाहन चलाने का आरोप लगाया। वहीं, ई-रिक्शा चालक वीरपाल का कहना है कि कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे, जिसके कारण वह वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और टक्कर हो गई। नियमित जांच अभियान चलाना चाहिए हादसे के समय ई-रिक्शा में चार सवारियां मौजूद थीं। गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें आईं और उन्हें दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर ई-रिक्शा चालक और कार स्वामी के बीच कहासुनी हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराकर जांच शुरू की। इस हादसे ने शहर में अनियंत्रित ई-रिक्शा संचालन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को ई-रिक्शा के संचालन के लिए सख्त नियम लागू करने चाहिए और नियमित जांच अभियान चलाना चाहिए, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में खुले नाले बन रहे हादसों का कारण:लोग गिरकर गंवा रहे जान, नालों से उठने वाली दुर्गंध से बस्ती वाले परेशान
    Next Article
    संभल में कब्रिस्तान भूमि पर बनी मस्जिद पर बेदखली आदेश:DM कोर्ट में अपील की, मुतव्वली बोले- 60 साल पुरानी मस्जिद पर फैसला मंजूर होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment