Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में खुले नाले बन रहे हादसों का कारण:लोग गिरकर गंवा रहे जान, नालों से उठने वाली दुर्गंध से बस्ती वाले परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में जलनिकासी के लिए बने खुले नाले लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते सड़कों के किनारे बने इन नालों को ढका नहीं जा रहा है और टूटी पुलियों की मरम्मत भी नहीं हो रही है, जिससे लोग इनमें गिरकर अपनी जान गंवा रहे हैं। अधिकारियों की इस बेपरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। जिले के नगरीय क्षेत्रों में छोटे-बड़े कुल 130 नाले हैं। इनमें शिवली और पुखरायां में 8-8, रूरा में 10, अकबरपुर और झींझक में 17-17, रसूलाबाद में 19, सिकंदरा में 16, अमरौधा में 14, मूसानगर में 9, रानियां में 4, तथा राजपुर और कंचौसी में 3-3 नाले शामिल हैं। आबादी वाले क्षेत्रों में बने कई बड़े नालों पर ढक्कन न होने से बच्चों के खेलते समय गिरने का खतरा बना रहता है। खुले नालों और टूटी पुलियों के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। ऐसा ही एक हादसा 25 मार्च की रात को हुआ, जब मवैया-शिवली मार्ग पर हरदिया नाले की टूटी पुलिया से एक बाइक सवार गिर गया। इस हादसे में कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बरगदिया पुरवा निवासी पूजा पाल पत्नी विपिन पाल की मौत हो गई, जबकि उनके पति विपिन और बच्चे सृष्टि व शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने नालों को ढकने और टूटी पुलियों की जल्द मरम्मत की मांग की है। नगरीय निकायों में खुले नाले नगरवासियों के लिए भी बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। गंदगी से भरे इन नालों से उठने वाली दुर्गंध लोगों को परेशान कर रही है। शाम ढलते ही लार्वा जनित मच्छर भी ग्रामीणों पर हमला बोलते हैं। इसके बावजूद, जिम्मेदार अधिकारी नालों पर ढक्कन लगवाने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में हाईटेंशन तार की चपेट में आया बालक, मौत:नहर किनारे मिट्टी के ढेर पर खेलते समय हुआ हादसा
    Next Article
    हाईवे पर ई-रिक्शा ने खड़ी कार को मारी टक्कर:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चार सवारियां घायल, रिक्शा पलटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment