Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gurugram में महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने का HSWC ने लिया संज्ञान, पुलिस से मांगी सुरक्षा

    3 hours from now

    1

    0

    गुरुग्राम में एक जिम मालिक द्वारा तेज रफ्तार कार से एक बाइक सवार महिला को कथित तौर पर टक्कर मारने की घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग (एचएसडब्ल्यूसी) ने पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि महिला और उसके परिवार को किसी भी तरह की धमकी, दबाव या उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। एचएसडब्ल्यूसी की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी द्वारा गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त को 14 सितंबर को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद आयोग ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया है। पत्र में कहा गया है, ‘‘सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के माध्यम से हरियाणा राज्य महिला आयोग के संज्ञान में एक घटना आई है, जिसमें कार चालक एक महिला बाइक सवार को कथित तौर पर जानबूझकर वाहन से टक्कर मारता हुआ दिखाई दे रहा है।’’ एचएसडब्ल्यूसी ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने सहित कानून के मुताबिक त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।आयोग ने अपने पत्र में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध जोड़ने पर विचार करने की भी सिफारिश की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ahmedabad: Sabarmati Jail के भजिया हाउस को 2.5 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा तीन मंजिला हेरिटेज कॉम्प्लेक्स
    Next Article
    AISA अध्यक्ष Neha Bora का आरोप: धर्म और राम मंदिर के नाम पर अयोध्या के निवासियों को हुआ भारी नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment