Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर से बेची जा रही थी जहरीली अवैध शराब:बहराइच में आबकारी विभाग ने की छापेमारी, 105 लीटर अवैध शराब जब्त

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के मोतीपुर इलाके में एक गांव में अवैध रूप से जहरीली शराब बनाने और बेचने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। आबकारी अधिकारी को मिहिपुरवा तहसील के एंटहवा गांव में रोशन कुमार नामक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बेचने और बनाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर विभाग के निर्देश पर स्थानीय इंस्पेक्टर आदित्य कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान रोशन कुमार के घर से 105 लीटर अवैध जहरीली शराब जब्त की गई। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद शराब को नष्ट कर दिया गया है और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने आम जनता से भी अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से संबंधित कोई भी जानकारी विभाग को देने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद:प्रशासन ने शुरू किया सर्वे, तत्काल भुगतान कराने का दिया आश्वासन, किसानों को राहत
    Next Article
    बिलसोनिया कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत अवेयरनेस टॉक:छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण और अधिकारों पर विचार रखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment