Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सोमवार को 5 घंटे तक बिजली कटौती:सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते कई इलाकों में आपूर्ति रहेगी बंद

    19 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में सोमवार को सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और बिजली उपकरणों के रखरखाव के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग उपकेंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग समय में कटौती की जाएगी। विद्युत विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में पांच घंटे और कुछ जगह तीन से चार घंटे तक आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से कटौती से पहले जरूरी बिजली संबंधी काम निपटाने की अपील की है। काम पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। राप्तीनगर से पादरी बाजार तक इन इलाकों में असर राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र के फेस-3, दूरदर्शन, पत्रकारपुरम और कृष्णानगर फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। इसी अवधि में दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के हनुमंतनगर फीडर और पादरी बाजार उपकेंद्र के पादरी बाजार, जंगल धूषण, लक्ष्मीपुर, सरस्वती पुरम और न्यू फीडर से जुड़े इलाकों में भी आपूर्ति नहीं होगी। जंगल कौड़िया और सहजनवा में भी कटौती जंगल कौड़िया उपकेंद्र और सहजनवा तहसील के उपकेंद्रों से होने वाली बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। सहजनवा तहसील उपकेंद्र में इस दौरान आइसोलेटर (टीपीएमओ) बदलने का काम किया जाएगा। खोराबार में तीन घंटे बंद रहेगी बिजली खोराबार उपकेंद्र पर पैनल और ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग व रखरखाव किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे दिव्य नगर, रानिडीहा, आवास विकास, आदर्श नगर, सिंघाड़िया और नंदानगर एयरपोर्ट के आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। बक्शीपुर और दुर्गाबाड़ी में भी अनुरक्षण कार्य बक्शीपुर, बक्शीपुर न्यू और दुर्गाबाड़ी उपकेंद्रों पर लाइनों व ट्रांसफार्मर का अनुरक्षण किया जाएगा। इन उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बक्शीपुर उपकेंद्र के नसीराबाद और ऊंचवा फीडर, बक्शीपुर न्यू के निजामपुर फीडर और दुर्गाबाड़ी के अंधियारीबाग फीडर से जुड़े इलाके इसकी जद में रहेंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित कटौती अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी भरने, चार्जिंग और अन्य जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शालू की अर्जी से बढ़ेगी सुब्रत की मुसीबतें:दवा कारोबारी की बहू बोली- सही बात बताना चाहती हूं, मैने सुपारी किलर को चाबी नहीं दी
    Next Article
    हाथरस दंगल में दो बड़ी इनामी कुश्तियां बराबरी पर छूटीं:2.51 लाख और 3.51 लाख रुपये की कुश्ती में कोई पहलवान नहीं जीता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment