Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शालू की अर्जी से बढ़ेगी सुब्रत की मुसीबतें:दवा कारोबारी की बहू बोली- सही बात बताना चाहती हूं, मैने सुपारी किलर को चाबी नहीं दी

    12 hours ago

    2

    0

    कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में शालू के कलमबंद बयान देने की अर्जी के बाद सुब्रत की मुसीबत बढ़ने वाली हैं। शालू की दी गई अर्जी में कहा गया है कि विवेचक गलत तरह से बयान पेश कर उनकी रिमांड मांग रहे है, जबकि उसने कोई बयान दिए ही नही। शालू की ओर से कहा गया कि वह मजिस्ट्रेट के सामने सही बातें बताना चाहती हैं, जिसके बाद शक के घेरे में चल रहे पति सुब्रत की मुसीबत जल्द बढ़ सकती हैं। 5 सितंबर को हुई थी कारोबारी की हत्या रतन ऑर्बिट के फ्लैट C–104 में 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मिनोचा अपने बेटे सुब्रत, बहू शालू और 5 साल के पौत्र श्रीजय के साथ रहते थे। उनकी पत्नी पुनीता गाजियाबाद में बेटी शुभांगी व दामाद के साथ रहकर मैरिज काउंसलर का काम करती हैं। 5 सितंबर को बेटे-बहू के कपल किटी पार्टी में जाने के बाद दवा कारोबारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में विनीत के नौकर विशाल गौतम और उसके दोस्त राजकिशोर को एनकाउंटर के बाद पकड़ा था। हत्यारोपियों का पुलिस ने 24 घंटे का कस्टडी रिमांड लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसकी शनिवार यानी 19 सितंबर को सुनवाई थी। जहां शालू के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने उनकी ओर से कोर्ट में शालू के कलमबंद बयान दर्ज कराने की इच्छा जाहिर करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। 22 सितंबर को रिमांड के लिए फिर होगी सुनवाई प्रार्थना पत्र में कहा गया कि उसने फ्लैट की चाबी सुपारी किलर विशाल को नहीं दी। पुलिस ने अपनी अर्जी में लिखा है कि मैने, विशाल को परेड चौराहे पर फ्लैट की चाबी दी, जो गलत है। पुलिस गलत बयान लेकर चाबी बरामद कराने के लिए रिमांड मांग रही है। शालू की ओर से दाखिल प्रार्थन पत्र में कहा गया कि वह मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराना चाहती है। शालू की इस प्रार्थना पत्र के बाद जांच के घेरे में चल रहे शालू के पति सुब्रत की मुसीबत और बढ़ा सकती है। मामले में डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मंगलवार को आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में सुनवाई होनी है। रिमांड मिलने पर शालू के पति सुब्रत से सामना कराया जाएगा। इससे जांच में कई राज सामने आएंगे। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें ओवैसी बोले-तुम्हारा अखिलेश भैया आया तो कितने दंगे हुए थे?:AIMIM से गठबंधन का ऑफर दिया, कहा- यूपी में BJP को रोकना है तो साथ आइए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कानपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 2027 का विधानसभा चुनाव आ रहा है तो कह रहे हैं, ‘भैया आ रहे हैं।’ अच्छा, तुम्हारा ‘भैया’ आ गया तो क्या हुआ था? कितने दंगे हुए थे? पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    खंती में गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत:बदायूं में बच्चे को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, रिश्तेदार के दसवां संस्कार में जा रहे थे
    Next Article
    गोरखपुर में सोमवार को 5 घंटे तक बिजली कटौती:सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते कई इलाकों में आपूर्ति रहेगी बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment