Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवेक तिवारी केस में आज सजा पर फैसला:आठ साल पुराने केस में बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी की सजा, संदीप पहले ही बरी

    9 hours ago

    4

    0

    एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की 2018 में हुई मौत के मामले में आज यानी सोमवार को दोषी पूर्व सिपाही प्रशांत चौधरी की सजा पर फैसला होगा। लखनऊ की जिला एवं सत्र अदालत ने 17 सितंबर को प्रशांत को गैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया था, जबकि दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया था। अब अदालत प्रशांत को कितनी सजा दी जाए, इस पर फैसला सुनाएगी। पत्नी कल्पना बोलीं- फैसले से संतुष्ट नहीं, हाईकोर्ट जाऊंगी 17 सितंबर को दोषसिद्धि के बाद विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी ने फैसले पर असंतोष जताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद थी कि अदालत से न्याय मिलेगा, लेकिन फैसला उनकी अपेक्षा के मुताबिक नहीं आया। कल्पना ने प्रशांत को प्रशिक्षित पुलिसकर्मी बताते हुए सवाल उठाया था कि गोली चलाने को महज गलती कैसे माना जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत जाएंगी। मामले में अंतिम बहस 6 अगस्त को पूरी हुई थी। करीब आठ साल से चल रहे इस केस में आज यानी 21 सितंबर को दोषी की सजा पर फैसला आएगा। घटना वाली रात क्या हुआ था पढ़िए 29 सितंबर 2018 की देर रात विवेक तिवारी अपनी महिला सहकर्मी के साथ कार से लौट रहे थे। गोमतीनगर विस्तार के मकदूमपुर इलाके में बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने उनकी कार रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक कार नहीं रुकी और टक्कर की स्थिति बनी, जिसके बाद प्रशांत चौधरी ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद विवेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में फिर 34 डिग्री पार पहुंचा तापमान:बारिश की संभावना नहीं, उमस के साथ AQI भी खराब श्रेणी में
    Next Article
    झांसी में आज तेज धूप करेगी परेशान:34 डिग्री पहुंचेगा पारा, उमस और चिपचिपी गर्मी भी बढ़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment