Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में आज तेज धूप करेगी परेशान:34 डिग्री पहुंचेगा पारा, उमस और चिपचिपी गर्मी भी बढ़ेगी

    9 hours ago

    4

    0

    झांसी में सोमवार को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। दिन में तेज धूप के साथ उमस बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी के अनुसार आज जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल जिले में आज के लिए कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, दिन में कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को 33 डिग्री रहा तापमान, बारिश का पूर्वानुमान रहा फेल इससे पहले रविवार को झांसी में दिनभर धूप और उमस का असर रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य था। आईएमडी ने रविवार को एक-दो बार हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था, लेकिन दिनभर बारिश नहीं हुई। तेज धूप के कारण उमस और बढ़ गई। अगले दो दिन 35 डिग्री तक पहुंचेगा पारा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में झांसी में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। 22 और 23 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान भी करीब एक डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 25-26 सितंबर को बारिश का यलो अलर्ट मानसून की वापसी के दौरान झांसी में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। आईएमडी ने 25 और 26 सितंबर को जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों दिनों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवेक तिवारी केस में आज सजा पर फैसला:आठ साल पुराने केस में बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी की सजा, संदीप पहले ही बरी
    Next Article
    आगरा में सुबह से धूप-दिन में छा सकते हैं बादल:सप्ताहभर ऐसा ही रहेगा मौसम, रात के तापमान में होने लगी गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment