Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में फिर 34 डिग्री पार पहुंचा तापमान:बारिश की संभावना नहीं, उमस के साथ AQI भी खराब श्रेणी में

    9 hours ago

    6

    0

    मेरठ में मौसम के तेवर एक बार फिर गर्म होने लगे हैं। सोमवार को मेरठ में मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है। तेज धूप के साथ दिन में उमस लोगों को परेशान करेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दोपहर में उमस के कारण तापमान करीब 38 डिग्री जैसा महसूस हो सकता है। बारिश की संभावना शून्य है। रविवार को भी शहर में दिनभर तेज धूप और उमस का असर रहा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री रहा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हुई, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हुई। सड़कों और बाजारों में लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। मेरठ की हवा की गुणवत्ता भी चिंता बढ़ा रही है। सोमवार को AQI करीब 171 से 176 के बीच दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। हवा में PM2.5 और PM10 की मात्रा बढ़ी हुई है। ऐसे में खासकर सांस और एलर्जी संबंधी परेशानी वाले लोगों को प्रदूषण के बीच लंबे समय तक बाहर रहने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही के अनुसार अगले दो दिनों में मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में धूप और गर्मी का असर बना रहेगा, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां बोली- डेढ़ महीने से बेटे की आवाज नहीं सुनी:5 महीने पहले पढ़ाई करने शामली से रूस गया था; दो दोस्त भी फंसे
    Next Article
    विवेक तिवारी केस में आज सजा पर फैसला:आठ साल पुराने केस में बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी की सजा, संदीप पहले ही बरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment