Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस दंगल में दो बड़ी इनामी कुश्तियां बराबरी पर छूटीं:2.51 लाख और 3.51 लाख रुपये की कुश्ती में कोई पहलवान नहीं जीता

    11 hours ago

    2

    0

    हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज में अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के चौथे दिन पहलवानों ने अखाड़े में अपना दम दिखाया। रविवार मध्य रात्रि तक चले इस दंगल में दो बड़ी इनामी कुश्तियां खास रहीं। दोनों मुकाबलों में पहलवानों के बीच जोरदार टक्कर हुई, लेकिन कोई भी अपने विरोधी को हरा नहीं सका। आखिर में दोनों कुश्तियां बराबरी पर खत्म हुईं। दंगल में 2 लाख 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती पलवल के युधिष्ठिर पहलवान और त्रावाया के हरिओम पहलवान के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने अखाड़े में एक-दूसरे को हराने के लिए कई दांव आजमाए। मुकाबले के दौरान दोनों पहलवान एक-दूसरे पर भारी पड़ते दिखे, लेकिन किसी को जीत नहीं मिली। आखिर में यह कुश्ती भी बराबरी पर खत्म हुई। वहीं, 3 लाख 51 हजार रुपये की दूसरी बड़ी इनामी कुश्ती मथुरा के शिवाले पहलवान के शिष्य अंकित पहलवान और हरियाणा के भोला पहलवान के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने अखाड़े में अपना दम और कुश्ती के दांव-पेच दिखाए। लंबे संघर्ष के बाद भी कोई पहलवान दूसरे को हरा नहीं सका। यह मुकाबला भी बराबरी पर खत्म हुआ। दंगल के दौरान संयोजक विपुल गौड़, अध्यक्ष संतोष शर्मा, विशेष सहयोगी सुभाष उपाध्याय (कोल्ड वाले) और दंगल मार्गदर्शक अशोक शर्मा ने खास भूमिका निभाई। इस मौके पर स्वागत अध्यक्ष संदीप जादौन, निर्देशक अजय शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज, सहसंयोजक रूपेश दीक्षित, गौरव रावत, सौरभ शर्मा, डॉ. कमल शर्मा, रानू ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, उदित शर्मा और सह व्यवस्थापक सुग्रीव पंडित भी मौजूद रहे। अखाड़े में कुश्तियों में मुकेश पहलवान, तरुण पहलवान, नवल उस्ताद और एनआईएस कोच तेजबहादुर ने रेफरी की भूमिका निभाई। कुंजबिहारी शर्मा (कुंजी गुरु), पूर्व दंगल संयोजक प्रशांत शर्मा, सुनील बैनवाल और सचिन पहलवान ने कमेंट्री की। इस दौरान हिमांशु गौड़, अनूप यादव, सुमित शर्मा, भरत, सत्यम, शुभम, गोपाल सिंह, हिमांशु भारद्वाज, विपिन ठाकुर, गौ सेवक राहुल उपाध्याय, योगी ठाकुर और लाला दीक्षित समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे। हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने कुश्ती दंगल का लुफ्त उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सोमवार को 5 घंटे तक बिजली कटौती:सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते कई इलाकों में आपूर्ति रहेगी बंद
    Next Article
    डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 48.20 लाख की ठगी:सीबीआई अफसर बनकर भेजे फर्जी दस्तावेज, साइबर सेल में FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment