Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 'पंडिताइन की लव स्टोरी' मूवी का विरोध:कौटिल्य परिषद ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में “पंडिताइन की लव स्टोरी” फिल्म को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। कौटिल्य परिषद गोरखपुर ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा और फिल्म के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिषद का कहना है कि यह मामला केवल एक फिल्म तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक संतुलन और कानून-व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। परिषद के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि फिल्म का नाम और इसकी विषयवस्तु समाज विशेष की भावनाओं को आहत करने वाली है। उनका आरोप है कि इस तरह की फिल्मों से समाज में गलत संदेश जाता है और आपसी सौहार्द प्रभावित होता है। परिषद ने इसे संवेदनशील मुद्दा बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और इससे जुड़े अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। परिषद ने यह भी मांग की कि जब तक मामले की जांच पूरी न हो जाए, तब तक फिल्म के प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। परिषद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो यह विवाद और बढ़ सकता है, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित और ठोस कदम उठाए जाएं। हालांकि ज्ञापन में जमीन विवाद और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जैसे अन्य मुद्दों को भी शामिल किया गया, लेकिन “पंडिताइन की लव स्टोरी” फिल्म को लेकर उठाया गया विरोध इस पूरे ज्ञापन का मुख्य केंद्र रहा। परिषद ने साफ किया कि इस मुद्दे पर वे गंभीर हैं और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आंदोलन कर सकते हैं। मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपने के दौरान मनीष पांडेय, विवेक शुक्ला, हिमांशु, प्रमोद कुमार, संतोष, संजय, प्रभात, शिवाजी, संदीप पाठक, शंतनु पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में फिल्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में बिना देरी किए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि शहर में शांति, सामाजिक समरसता और कानून-व्यवस्था बनी रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई ही भविष्य में विवादों को रोक सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना:झांसी में बोलीं-कांग्रेस और सपा सेलिब्रिटी महिलाओं को सांसद बनाते हैं
    Next Article
    अखिलेश यादव पर बरसे केशव, बोले-महिलाएं उन्हें चुनाव में दौड़ाएंगी:विपक्ष ने किया महिलाओं के अधिकारों का दमन, आधी आबादी के अपमान का बदला लेगी देश की जनता: केशव प्रसाद मौर्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment