Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना:झांसी में बोलीं-कांग्रेस और सपा सेलिब्रिटी महिलाओं को सांसद बनाते हैं

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने लखीमपुर खीरी में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर उठे विवाद पर बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि स्कूली छात्राओं को प्रदर्शन में शामिल करने का आरोप पूरी तरह निराधार है और इसे साजिश करार दिया। वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सेलिब्रिटी को सांसद बनाते हैं। इसलिए महिला आरक्षण कानून में संशोधन का विरोध कर रहे। शुक्रवार को झांसी के सर्किट हाउस पहुंचीं गीता शाक्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने किसी भी स्कूली छात्रा को विरोध प्रदर्शन के लिए नहीं बुलाया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में प्रदर्शन में दिखाई दीं, वह एक गंभीर विषय है और इसकी जांच होनी चाहिए कि उन्हें वहां किसने और कैसे पहुंचाया। उन्होंने कहा, हमने स्कूलों को टारगेट नहीं किया है। यह एक बड़ी साजिश है, लेकिन इस मामले में एक्शन जरूर लिया जाएगा। महिला आरक्षण कानून पर विपक्ष पर तीखा हमला महिला आरक्षण कानून में संशोधन को लेकर गीता शाक्य ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहता। उन्होंने जया बच्चन, प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का नाम लेते हुए कहा कि विपक्ष बड़ी हस्तियों को संसद में भेज सकता है, लेकिन आम महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता। उन्होंने कहा कि जब महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर संसद में वोटिंग हो रही थी, उस समय वह स्वयं दर्शक दीर्घा में मौजूद थीं। उन्हें उम्मीद थी कि महिला सांसद होने के नाते प्रियंका गांधी और डिंपल यादव इस विधेयक का समर्थन करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके मुताबिक, जैसे ही विधेयक गिरा, पूरा विपक्ष जश्न मनाने लगा, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सावित्रीबाई फुले का उदाहरण, मोदी सरकार का जिक्र महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर गीता शाक्य ने सावित्रीबाई फुले का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए काम किया था, तब भी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था। आज भी जब महिलाओं को अधिकार दिलाने की बात होती है, तो उसी तरह का विरोध देखने को मिलता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष उनके प्रयासों पर कीचड़ उछाल रहा है। उन्होंने कहा कि आज की महिला सशक्त हो चुकी है और वह अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना जानती है। पश्चिम बंगाल में महिला वोटिंग पर बयान गीता शाक्य ने पश्चिम बंगाल में हो रही भारी वोटिंग का जिक्र करते हुए कहा कि यह महिला शक्ति का प्रतीक है। उनके अनुसार, महिलाएं अब जागरूक हैं और वह दमनकारी सरकारों को सत्ता से बाहर करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने के लिए आगे आ रही हैं। लखीमपुर खीरी मामला: छात्राओं को लाना बताया साजिश गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में भाजपा महिला मोर्चा के विरोध प्रदर्शन के दौरान स्कूली छात्राओं के शामिल होने का मामला सामने आया था। छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में थीं और उनके हाथों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विरोध में तख्तियां थीं। इस मुद्दे पर गीता शाक्य ने दोहराया कि भाजपा ने छात्राओं को नहीं बुलाया और यह किसी की सुनियोजित साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। लखनऊ मेयर के बयान पर बचाव इस दौरान गीता शाक्य ने लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के बयान का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया है। उनका आशय किसी की मां का अपमान करना नहीं था, बल्कि यह था कि कोई भी मां अपने बेटे द्वारा महिलाओं के अधिकारों का विरोध किए जाने से आहत हो सकती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी में कई बार बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है, जबकि असल भावना कुछ और होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में विवाहिता की संदिग्ध मौत:कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गोरखपुर में 'पंडिताइन की लव स्टोरी' मूवी का विरोध:कौटिल्य परिषद ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment