Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में डक्कू की रिहाई के बाद सपा में घमासान:जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप, पार्षद और संगठन ने किया पलटवार

    13 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में सपा नेता जफर अमीन डक्कू के जेल से बाहर आने के बाद पार्टी की अंदरूनी राजनीति गरमा गई है। डक्कू ने रिहाई के बाद पार्टी के कुछ नेताओं और पार्षदों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम पर भी अखिलेश यादव को उनके मामले की अधूरी जानकारी देने का आरोप लगाया। डक्कू के बयानों पर वार्ड 61 के पार्षद शहाब अंसारी और जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने जवाब दिया। दोनों ने आरोपों को निराधार बताया। गौतम ने कहा कि डक्कू पार्टी की गाइडलाइन से अलग जाकर राजनीति करना चाहते हैं। डक्कू बोले- पार्टी के कुछ लोगों ने करवाया पूरा मामला रिहाई के बाद डक्कू ने कहा कि पार्टी में कुछ लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई करवाने में भूमिका निभाई है। उनका आरोप है कि अखिलेश यादव को उनके केस के बारे में आधी-अधूरी जानकारी दी गई। डक्कू के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह बताया गया होगा कि वह जमीन पर कब्जा करने गए थे। इसी वजह से मामले को व्यक्तिगत और राजस्व विवाद से जुड़ा माना गया होगा। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे घटनाक्रम को पार्टी के भीतर की साजिश मानते हैं। शहाब अंसारी पर पुराने मुकदमे का भी जिक्र डक्कू ने वार्ड 61 के पार्षद शहाब अंसारी का नाम लेते हुए कहा कि उनके खिलाफ पहले भी झूठा मुकदमा कराया गया था। जेल में बिताए समय के बारे में उन्होंने बताया कि उन्हें हाई सिक्योरिटी सेल में निगरानी के बीच रखा गया। तीन दिन तक किसी से मिलने की अनुमति नहीं मिली। 2027 को लेकर बोले- नतीजे चौंकाएंगे डक्कू ने विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछली विधानसभा में गोरखपुर मंडल से सपा को एक भी सीट नहीं मिली थी, लेकिन 2027 में तस्वीर अलग होगी। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे। उनका दावा है कि चुनाव में पार्टी को बड़ी संख्या में सीटें मिलेंगी। पार्षद ने कहा- आरोपों का कोई आधार नहीं शहाब अंसारी ने डक्कू के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि जेल जाने के बाद डक्कू मानसिक रूप से परेशान हैं और इसी वजह से इस तरह के बयान दे रहे हैं। शहाब ने कहा कि अगर जमीन पर कब्जे के लिए डक्कू पार्टी के निर्देश का हवाला देते हैं तो उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या सपा ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि डक्कू के खिलाफ उनके द्वारा कराया गया पुराना मुकदमा आपसी समझौते के बाद वापस ले लिया गया था। जिलाध्यक्ष बोले- संगठन के फैसले के मुताबिक काम करूंगा ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि डक्कू पार्टी की तय गाइडलाइन से ऊपर जाकर राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने महानगर अध्यक्ष को लेकर भी डक्कू के बयान पर आपत्ति जताई। गौतम ने कहा कि पार्टी में संगठन की अपनी व्यवस्था है और वह किसी व्यक्ति के दबाव में काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी की ओर से जो निर्देश मिलेगा, उसी के अनुसार वह जमीन पर काम करेंगे। डक्कू के बयान से आहत होने की बात कहते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह पूरे मामले की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को देंगे। जातिसूचक टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी गौतम ने कहा कि अगर भविष्य में उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया तो वह अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की टिप्पणी दोबारा होने पर वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। जमीन विवाद में जेल गए थे डक्कू डक्कू जिस मामले में जेल गए थे, वह जमीन कब्जाने और दूसरे पक्ष को धमकाने के आरोप से जुड़ा है। डक्कू का कहना है कि विवादित जमीन उन्होंने बैनामा कराकर ली है और उसके दस्तावेज उनके पास हैं। घटना के दिन का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को जमीन से जुड़े कागजात लेकर बुलाया था। डक्कू का दावा है कि उस समय उन्हें किसी कार्रवाई की आशंका नहीं थी। बाद में रात में एफआईआर दर्ज हुई और उन्हें घर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसी मामले में सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी का नाम भी सामने आया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। डक्कू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शब्बीर के घर पर भी दबिश दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानसून में अधिक बारिश का आंकड़ा घटकर हुआ 2 फीसदी:सुबह से तेज चटक धूप, दिन में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
    Next Article
    मथुरा में किसान की हत्या:रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, ट्रैक्टर से रौंदकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment