Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में किसान की हत्या:रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, ट्रैक्टर से रौंदकर भागा

    11 hours ago

    2

    0

    मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के भैरई गांव में शनिवार दोपहर पैसों के लेन-देन के विवाद में किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ओमवीर उर्फ करुआ (47) के रूप में हुई है। आरोप है कि गांव के ही सोनू ने पहले ओमवीर को शराब पिलाई और फिर ट्रैक्टर से उसे कुचल दिया। घायल होने के बाद भी सांस चलती देख आरोपी ने दोबारा ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। चार साल से पैसों को लेकर चल रहा था विवाद भैरई गांव निवासी गोपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई ओमवीर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे ट्रैक्टर-हैरो लेकर खेत की जुताई करने गए थे। काम ज्यादा होने के कारण उन्होंने गांव के सोनू को भी साथ बुलाया था। परिजनों के मुताबिक, सोनू पर करीब चार साल से ओमवीर के कुछ रुपए बकाया थे। इसी रकम को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। खेत पर शराब पिलाने के बाद ट्रैक्टर चलाया आरोप है कि शनिवार को खेत पर पहुंचने के बाद सोनू ने अपने साथी कपिल को शराब लेकर बुलाया। इसके बाद ओमवीर, सोनू और कपिल ने खेत पर बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद सोनू ट्रैक्टर चलाने लगा। बताया गया है कि ओमवीर खेत के एक कोने में खड़े थे। तभी सोनू ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से ओमवीर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। सांस चलती देख दोबारा चढ़ाया ट्रैक्टर परिजनों का आरोप है कि ओमवीर की सांसें चलती देख सोनू ने दोबारा उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सोनू मौके से भाग गया। नामजद मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश सीओ मांट अमरनाथ यादव ने रविवार देर रात करीब 12 बजे घटना की जानकारी दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सोनू के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में डक्कू की रिहाई के बाद सपा में घमासान:जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप, पार्षद और संगठन ने किया पलटवार
    Next Article
    श्रीलंकाई बौद्ध अनुयायियों ने श्रावस्ती में की विश्व शांति पूजा:गंध कुटी पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की विशेष पूजा-अर्चना, बुद्ध के उपदेश भी सुने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment