Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानसून में अधिक बारिश का आंकड़ा घटकर हुआ 2 फीसदी:सुबह से तेज चटक धूप, दिन में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से तेज चटक धूप निकली हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 98 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 57 फीसदी दर्ज किया गया। लखनऊ में 1 जून से लेकर 20 सितंबर तक 659.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बरसात का औसत 644.4 मिलीमीटर है। फिलहाल लखनऊ में अधिक बरसात का आंकड़ा घटकर 2 फीसदी पर पहुंच गया है। जबकि लखनऊ में मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बरसात का रिकॉर्ड 11 फीसदी से ऊपर पहुंच गया था। इसका कारण अगस्त में 330 मिलीमीटर की अच्छी बारिश थी। इससे मानसून में सामान्य से अधिक बरसात अभी तक बना हुआ है, लेकिन सितंबर में बरसात कम होने का असर अब दिखाई पड़ रहा है। 23 सितंबर से फिर शुरू होगी बारिश लखनऊ में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में व्यापक गिरावट आई है। वर्तमान में राज्य के सुदूर दक्षिणी हिस्सों को छोड़कर कहीं भी कोई सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है, जिसके चलते आगामी 48 घंटों (22 सितंबर तक) के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि, उमस और गर्मी से जल्द ही राहत मिलने के आसार हैं। पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तरी आंध्र प्रदेश व दक्षिणी ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 23 सितंबर से पूर्वांचल के जिलों में बारिश का एक नया दौर शुरू होगा, जो 24 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों तक फैल जाएगा। मानसून की विदाई का दौर जारी दूसरी ओर, मानसून की वापसी की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 19 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है। आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर राजस्थान के अन्य हिस्सों के साथ-साथ सौराष्ट्र, कच्छ और पंजाब के कुछ इलाकों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 33°C:6 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, उमस कम हुई,आज बारिश नहीं होगी
    Next Article
    गोरखपुर में डक्कू की रिहाई के बाद सपा में घमासान:जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप, पार्षद और संगठन ने किया पलटवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment