Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में तेज धूप में 39 डिग्री तापमान:दोपहर के समय सड़कें खालीं, लोग घरों में कैद, अभी और भी बढ़ेगा पारा

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में दोपहर के समय तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तेज धूप है, गोविंदपुरम की मुख्य रोड दोपहर के समय सुनसान नजर आई। महिला छोटे बच्चे को तेज धूप में कपड़ा ढककर सड़क पार करती हुई दिखाई दीं, आज हवा की गति भी सामान्य यानी 5 किलोमीटर प्रति घंटा से है। अगले 48 घंटे में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की ओर भी बढ़ोतरी होगी। सुबह से ही पड़ रही गर्मी गाजियाबाद में आज रविवार तेज धूप है, आज भी तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार शाम तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से मौसम में बदलाव आया। जहां शाम के समय आंधी जैसा मौसम बना रहा, रात में हल्की बारिश हुई। रात में तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। आज हवा की गति कम है। अगले 24 घंटों में मौसम बदलने का अनुमान है। 24 घंटे में मौसम बदलने के आसार मौसम विज्ञानियों के अनुसार 19 अप्रैल की रात से फिर मौसम बदलने का अनुमान है। हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। 20 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक लगातार बारिश और तेज हवाओं से मौसम बदलता रहा है, जिससे किसानों को गेहूं की फसलों में अधिक नुकसान उठाना पड़ा। 17 अप्रैल की शाम को फिर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लालगंज में परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा:अक्षय तृतीया पर जनप्रतिनिधियों ने दिया एकता का संदेश, मार्गों पर गूंजे जयकारे
    Next Article
    आजमगढ़ में माफिया के गुर्गे की 6.20करोड़ की संपत्ति कुर्क:31 मुकदमों वाला आरोपी; DM के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment