Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में माफिया के गुर्गे की 6.20करोड़ की संपत्ति कुर्क:31 मुकदमों वाला आरोपी; DM के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़। जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव कुमार सिंह के गुर्गे संजय यादव की 6 करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली गई। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर की गई। संजय यादव गाजीपुर जिले का रहने वाला है और उस पर प्रदेश के कई जिलों में 31 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार की संस्तुति पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अवैध कमाई से 4 गाटों में कुल 0.636 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। इनकी सर्किल रेट कीमत 1.91 करोड़ रुपए है, जबकि बाजार मूल्य करीब 6.20 करोड़ रुपए आंका गया है। जमीन को आरोपी ने अपने भाई और भाभी के नाम पर खरीदा था। इस संबंध में रिपोर्ट भेजे जाने के बाद DM ने कुर्की के आदेश जारी किए। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में मुनादी भी कराई गई। अभियान में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही, जिसमें तहसीलदार विवेकानंद दुबे, क्षेत्राधिकारी शशिमौली पांडेय, आस्था जायसवाल और थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा शामिल रहे। गैंग लीडर पर 78 मुकदमे, उम्रकैद काट रहा माफिया ध्रुव कुमार सिंह पर 78 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में तेज धूप में 39 डिग्री तापमान:दोपहर के समय सड़कें खालीं, लोग घरों में कैद, अभी और भी बढ़ेगा पारा
    Next Article
    बलरामपुर में अक्षय तृतीया पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम:महिलाओं के अधिकार, सम्मान और भागीदारी पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment