Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों का सीएमओ ने रोका वेतन:पीएसी मानिकपुर का किया निरीक्षण, 7 दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही में रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष चक ने पीएसी मानिकपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं। जिसके बाद लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों का सात दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। अन्य कर्मचारियों ने बताया कि वे मेडिकल लीव पर हैं, लेकिन चिकित्सा अधीक्षक ने इस बारे में जानकारी होने से इनकार किया। पीएसी मानिकपुर में तैनात आयुर्वेदिक डॉक्टर भी कुछ दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। सीएमओ ने आयुर्वेदिक अधिकारी को पत्र लिखने के लिए चिकित्सा अधीक्षक, भदोही को निर्देशित किया। वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया आशा पूनम सिंह द्वारा प्राप्त 1223 के लक्ष्य के सापेक्ष केवल 735 लोगों के आभा आईडी कार्ड बनाए गए थे। अस्पताल का कंप्यूटर भी खराब पाया गया, जिसे ठीक कराने के लिए प्रवीण पाठक कंप्यूटर ऑपरेटर को भेजने हेतु चिकित्सा अधीक्षक, भदोही को निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक, भदोही को अस्पताल में एक कूलर और हरे पर्दे उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की कमी और बाथरूम गंदे पाए गए। इन सभी अनियमितताओं के मद्देनजर, वार्ड बॉय, स्वीपर, फार्मासिस्ट और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मानिकपुर का सात दिवस का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री ने सोमनाथ यात्रा विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी:बटुकों ने किया मंगलाचरण, प्रदेशभर से 1008 श्रद्धालु कर रहे यात्रा
    Next Article
    राम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी जानकी नवमी:25 अप्रैल को भव्य आयोजन, 56 भोग अर्पित कर मां का होगा भव्य श्रृंगार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment