Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री ने सोमनाथ यात्रा विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी:बटुकों ने किया मंगलाचरण, प्रदेशभर से 1008 श्रद्धालु कर रहे यात्रा

    4 hours ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश का शुभारंभ किया। उन्होंने गोमती नगर स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन प्रदेशभर से 1008 चयनित श्रद्धालुओं को यात्रा कराएगी। ट्रेन शाम 4:30 बजे गोमती नगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। 21 अप्रैल सुबह 6:00 बजे सोमनाथ स्टेशन पहुंचेगी। श्रद्धालु सोमनाथ पहुंचकर महाआरती, रुद्राभिषेक, भजन संध्या, प्रवचन, लाइट एंड साउंड शो जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 24 अप्रैल को वहां से वापसी के लिए ट्रेन रवाना होगी और 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेगी। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली जा रही इस यात्रा का मकसद उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को सीधे सोमनाथ धाम से जोड़ना और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा, खानपान और यात्रा प्रबंधन को लेकर प्रशासन और रेलवे विभाग पूरी तरह अलर्ट है। आदित्यनाथ ने कहा- आज से 10-11 साल पहले कोई सोचता था कि अयोध्या में राम के मंदिर का निर्माण हो पायेगा। आज हर भारतवासी देश ही नहीं, दुनिया में कहीं भी जाए। हर ओर एक ही आवाज उठेगी जय श्रीराम। कोई भी हमें देखता है चाहे वह भारत में हो या दुनिया में, हमें देखते ही अनुमान लगा लेता है कि हम उत्तर प्रदेश से हैं। उसकी तरफ से आवाज उठती है जय श्री राम। विषेश यात्रा से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    400KM रेंज, स्मार्ट फीचर्स! लॉन्च हुआ धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर
    Next Article
    लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों का सीएमओ ने रोका वेतन:पीएसी मानिकपुर का किया निरीक्षण, 7 दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment