Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में सड़क पर नमाज पढ़ने वाला युवक गिरफ्तार:यातायात और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने के मामले पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में सड़क पर नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। वीडियो शाहबाद गेट क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक सड़क पर नमाज पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जांच के दौरान युवक की पहचान नईम पुत्र अकील (35) निवासी धावनी हसनपुर, थाना बिलासपुर के रूप में हुई, जो सिविल लाइन क्षेत्र के एक होटल में करता है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एएसपी ने कहा कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की गतिविधियां यातायात और कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए कार्रवाई की गई। मामले में यह भी सामने आया है कि कुछ लोग युवक को मानसिक रूप से कमजोर बता रहे हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक गतिविधियां निर्धारित स्थानों पर ही करें, ताकि यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के दो युवकों की करंट से मौत:मुरैना में हाईटेंशन लाइन से कैंटर टकराने पर हुआ हादसा, शादी समारोह में काम करने गए थे
    Next Article
    बरेली में ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत:बरखन में बैंक के सामने बेकाबू होकर पलटा रिक्शा, एक सवारी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment