Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Manipur Violence का मास्टरमाइंड कौन? Police बोली- रैली में नशा कराकर फिकवाए जा रहे पेट्रोल बम

    3 hours from now

    1

    0

    इंफाल पश्चिम के एसपी के. शिवकांत सिंह ने बताया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही 'मीरा' रैलियों का स्वरूप बदल गया है। प्रदर्शनकारियों की आड़ में आए असामाजिक तत्वों ने इन रैलियों में शामिल होकर हिंसक गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। ये लोग न केवल सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था को भी बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।पेट्रोल बम-नशीले पदार्थों का उपयोगएसपी ने खुलासा किया कि इन रैलियों के दौरान खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें पेट्रोल बम फेंकना, लोहे के टुकड़ों वाली गुलेल चलाना और सुरक्षा बलों पर भारी पत्थरबाजी करना शामिल है। इसके अलावा, रैलियों में शामिल कई लोग शराब या अन्य नशीले पदार्थों के नशे में पाए गए हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ उकसाने वाले लोग भीड़ जमा होने से पहले ही सक्रिय रूप से पेट्रोल, केरोसिन बम और गुलेल जैसे हथियार लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Nari Shakti Bill पर Mamata Banerjee का PM Modi पर वार, पूछा- अब अपनी इमेज बचाने के लिए रो रहे हैं?पुलिस की सख्त कार्रवाईपुलिस का कहना है कि इन उकसावों के बावजूद सुरक्षा बलों ने अब तक अधिकतम संयम बरता है ताकि कोई बड़ी जनहानि न हो। हालांकि, अब संबंधित एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं और अपने कानूनी कर्तव्यों का पालन कर रही हैं। एसपी के. शिवकांत सिंह ने चेतावनी दी है कि हिंसा में शामिल लोगों के साथ-साथ ऐसे कृत्यों के लिए भीड़ को उकसाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Imphal, Manipur: Imphal West SP Ksh. Shivakanta Singh says, "Over the past few days, several Meira rallies have been taking place in different parts of the city. However, in multiple instances, anti-social elements posing as protesters have engaged in violent activities. These… pic.twitter.com/JcuKnqh22H— ANI (@ANI) April 19, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran US War LIVE: IRGC कमांडर जनरल मुसावी का बड़ा बयान, युद्ध विराम के दौरान ईरान ने बढ़ाई मिसाइल और ड्रोन क्षमताएं
    Next Article
    देर रात सो रहे थे लोग, अचानक लगी ऐसी भयंकर आग; जलकर खाक हुए 1000 घर... मलेशिया में एक रात में 9000 लोग हुए बेघर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment