Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीडीबी वारियर्स ने कानपुर क्रिकेट लीग में दर्ज की जीत:टी-20 प्रतियोगिता में कानपुर वारियर्स को 3 विकेट से हराया

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग (CCL-T20) प्रतियोगिता में जीडीबी वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में कानपुर वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। टीम की ओर से सौरभ गुप्ता ने 45 रन, गुरविंदर ने 33 रन और हिमांशु ने 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजी में अनुज ने 19 रन देकर 3 विकेट और शेख मुश्ताक ने 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जवाब में, जीडीबी वारियर्स ने 18.5 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाकर यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। टीम के लिए अकबर रहमान ने 39 रन, अभिषेक ने 27 रन और शेख मुर्तज़ा ने 23 रन बनाए। कानपुर वारियर्स की ओर से सौरभ गुप्ता ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए। अकबर रहमान को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। एक अन्य मुकाबले में ब्लू वारियर्स ने 20 ओवर में 152 रन बनाए। इसमें त्रिभुवन ने 46 रन, राहुल सिंह ने 32 रन और हसीन अहमद ने 44 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में अनिल गुप्ता ने 3 विकेट, जबकि ऋषि और रिज़वान ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके जवाब में, मेटाडोर किंग्स XI की टीम 15.4 ओवर में मात्र 87 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज आशीष ने टीम के लिए सर्वाधिक 26 रन बनाए। दिनेश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, जबकि ज्ञानेंद्र और हसीन ने 2-2 विकेट हासिल किए। के.के. वारियर्स ने यह मैच 65 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इस मैच में हसीन अहमद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद सनातन पाण्डेय का योगी पर पलटवार:महिला आरक्षण बिल पर बोले- किसानों, युवाओं से किए वादे तोड़ने वालों को पाप धोना चाहिए
    Next Article
    कानपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा का प्रदर्शन:रावतपुर में बोले-स्मार्ट मीटर से लूट हो रही, जबरन बिजली काटी जाती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment