Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में व्यापारी को गोली मारी, हाथ में लगी:दुकान से घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने रोका, सिर पर असहले की बट मारी

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती में गोंडा-बभनान मार्ग पर रविवार शाम एक व्यापारी को गोली मार दी गई। दुकान से घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छपिया में भर्ती कराया गया है। घायल व्यापारी की पहचान नगर पंचायत बभनान के सुभाष नगर वार्ड निवासी समर कसौधन (30) पुत्र भगवती प्रसाद कसौधन के रूप में हुई है। वह छपिया थाना क्षेत्र के सिसई रानीपुर में ज्वेलरी और बर्तन की दुकान चलाते हैं। उनके भाई हैप्पी कसौधन ने बताया कि समर बभनान में एक मैरेज हॉल का भी संचालन करते हैं। रविवार शाम करीब 6:45 बजे समर अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। फुलवा चौराहे के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से समर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। बदमाशों ने गिरने के बाद उनके दाहिने हाथ में गोली मारी। असलहे के बट से उनके सिर पर भी वार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी बभनान घनश्याम वर्मा ने बताया कि घायल व्यापारी का इलाज सीएचसी छपिया में चल रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में 48 लेखपाल, 3 पंचायत सचिवों पर कार्रवाई:किसान आईडी अभियान में लापरवाही पर 7 निलंबित
    Next Article
    ई-केवाईसी न कराने वाले 15% उपभोक्ता परेशान:डीएम-एसपी ने गैस एजेंसी का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं से की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment