Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में पुत्र ने पिता की हत्या की:जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, धारदार हथियार से मारने की आशंका

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मेरापुर थाना अंतर्गत ग्राम नदौरा में जमीन विवाद को लेकर एक वृद्ध की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान लगभग 85 वर्षीय बदन सिंह यादव के रूप में हुई है। वह अपने छोटे बेटे नेकराम के साथ गांव के बाहर खेत पर बने टीन शेड में रहते थे। देखें दो तस्वीरें… नेकराम रविवार सुबह गेहूं की फसल काटने खेत पर गया था। दोपहर करीब 2 बजे जब वह वापस लौटा, तो उसने अपने पिता बदन सिंह को चारपाई के पास जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। बदन सिंह के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे आशंका है कि उनकी हत्या किसी धारदार या वजनदार वस्तु से की गई है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। छोटे बेटे ने भाई पर लगाया हत्या का आरोप मृतक के छोटे बेटे नेकराम ने अपने बड़े भाई मोहन पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। नेकराम ने पुलिस को बताया कि परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बदन सिंह अपनी जमीन का बंटवारा अपने जीवनकाल में नहीं करना चाहते थे और उनकी इच्छा थी कि मृत्यु के बाद तीनों पुत्र-मोहन, बलराम और नेकराम-जमीन को बराबर बांट लें। हालांकि, मोहन अपने हिस्से की जमीन अपने बेटे अमन के नाम करवाने का दबाव बना रहा था, जिसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। पुलिस ने मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम बच्चे की मौत:लग्न का सामान ले जाते समय हादसा, फुफेरा भाई घायल, LKG का छात्र था
    Next Article
    आईजी, डीएम-एसपी ने 1225 ट्रेनी सिपाहियों को भोजन परोसा:प्रतापगढ़ में पासिंग आउट परेड के बाद भोज, ड्रोन से की निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment