Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी-बेटे की हत्या को हादसा दिखाने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार:बीमा के करोड़ों के लिए रची साजिश, पति समेत तीन पहले पकड़े गए

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर पुलिसकर्मी पत्नी और 3 साल के बेटे की हत्या को सड़क हादसा दिखाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मुख्य आरोपी पति समेत तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है। जांच में सामने आया है कि हत्या का मकसद बीमा की रकम हासिल करना था। मामला थाना गंज क्षेत्र का है, जहां 25 फरवरी 2026 की रात कार में टक्कर और आग लगने से महिला आरक्षी लता और उनके बेटे अवांश की मौत हो गई थी। शुरुआती तौर पर इसे सड़क हादसा माना गया, लेकिन जांच में यह सुनियोजित हत्या निकली। एसपी सोमेंद्र मीणा के अनुसार, जांच के बाद मुकदमे में धाराएं बदलते हुए हत्या समेत गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। इस साजिश में पति दानसिंह के साथ रवि, प्रदीप कुमार, नूरहसन और सलमान के नाम सामने आए। पूछताछ में आरोपी पति ने कबूल किया कि उसने 2021 में महिला आरक्षी से लव मैरिज की थी। पारिवारिक विवाद और पत्नी के दूसरे जिले में बसने के दबाव के चलते उसने हत्या की साजिश रची। उसे यह भी जानकारी थी कि पत्नी की मौत पर उसे बड़ी बीमा राशि मिल सकती है। आरोप है कि घटना वाले दिन आरोपी ने पत्नी को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। इसके बाद सुनसान जगह पर कार रोककर साथियों की मदद से वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब महिला बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, तो उसे जबरन अंदर धकेल दिया गया। इस दौरान मासूम बेटा भी कार में ही था। पुलिस ने पहले दानसिंह, नूरहसन और सलमान को गिरफ्तार किया था। अब 25 हजार के इनामी आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सिटी जितेंद्र संगम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ये जो फरसा लहरा रहे सब पर मुकदमे होंगे:मेरठ में परशुराम जयंती पर सख्त हुई महिला डिप्टी एसपी का वीडियो वायरल
    Next Article
    संगठन से मिले सम्मान ने बढ़ाया हौसला:सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment