Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमईएस ठेकेदार की खुदकुशी में पत्नी को जेल:प्रयागराज में तीन टुकड़ों में मिली थी लाश, सुसाइड नोट में लिखा- टॉचर्र कर रही

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के शिवकुटी में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) के ठेकेदार 49 वर्षीय राजीव मिश्रा की खुदकुशी के मामले में उनकी पत्नी सविता को जेल भेज दिया गया है। कपड़ों से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इसमें लिखा था कि पत्नी अपने भाई के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित कर रही है। राजीव का शव 12 अप्रैल की रात शिवकुटी के लाला की सराय मोहल्ले में रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में मिला था। तब पूछताछ में पत्नी ने बताया था कि तीन घंटे पहले वह घर से नाराज होकर निकले थे। तीन घंटे पहले घर से निकले थे राजीव 12 अप्रैल की शाम घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। करीब तीन घंटे बाद देर रात उनकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे। उधर भाइयों ने हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया था कि उन्होंने सुसाइड किया। मूल रूप से बहरिया के रहने वाले थे राजीव मिश्रा मूल रूप से प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव के निवासी थे, जबकि वर्तमान में शिवकुटी के लाला की सराय इलाके में रह रहे थे। वह MES में ठेकेदारी का काम करते थे। परिवार में पत्नी और दो बेटे परिवार में पत्नी सविता थी, जिसका मायका दारागंज में है। सविता उनकी दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी की मौत वर्ष 2006 में हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने 2009 में सविता से विवाह किया था। पहली पत्नी से उनके दो बेटे आकाश (23) और छोटू (19) हैं, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहकर नौकरी कर रहे हैं। 20 अप्रैल को उनके बड़े बेटे के पुत्र का मुंडन संस्कार होना तय था। इस कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई थी। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका घटना के बाद परिजनों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है। उन्होंने मृतक की पत्नी और उसके भाई पर शक जताया है। पोस्टमार्टम के दौरान उनके कपड़ों से सुसाइड नोट मिला। इसमें उन्होंने लिखा था कि पत्नी सविता और साला प्रभाकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और इनसे परेशान होकर ही वह आत्महत्या करने जा रहे हैं। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी व साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पत्नी को जेल भेज दिया गया है जबकि साले की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धमाके में 2 मासूमों की मौत पर सुलग उठा मणिपुर, रात में सड़कों पर उतरे हजारों लोग
    Next Article
    लखनऊ में गेस्ट हाउस में महिला की मौत:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, प्रेमी के साथ ठहरी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment