Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गेस्ट हाउस में महिला की मौत:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, प्रेमी के साथ ठहरी थी

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात एक महिला ने गेस्ट हाउस के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नरही स्थित एक प्राइवेट गेस्ट हाउस की है। गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 104 में महिला का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि हजरतगंज के बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी रानी कश्यप (32) पीओपी कारीगर पति अनिल के साथ रहती थीं। पूछताछ में पता चला कि रानी का पति से आए दिन विवाद होता था। उसका पार्क रोड पर रहने वाले ऑटो चालक रजत सिंह से प्रेम प्रसंग था। दोनों में अक्सर नरही स्थित एक गेस्ट हाउस में मिलते थे। महिला रविवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने प्रेमी रजत के साथ गेस्ट हाउस में ठहरी थी। इस दौरान दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और रजत उसे वहां छोड़कर चला गया। देर शाम होटल का स्टाफ किसी काम से कमरे पर गया तो महिला को फंदे से लटका पाया। जिससे उसकी चीख निकल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने पर हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों को सूचना दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। कमरे से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमईएस ठेकेदार की खुदकुशी में पत्नी को जेल:प्रयागराज में तीन टुकड़ों में मिली थी लाश, सुसाइड नोट में लिखा- टॉचर्र कर रही
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:आगरा में साले की शादी के बाद रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा, चालक मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment