Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-केवाईसी न कराने वाले 15% उपभोक्ता परेशान:डीएम-एसपी ने गैस एजेंसी का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं से की बात

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर पिछले दो-तीन साल से ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ता दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हालांकि, अन्य उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से गैस उपलब्ध हो रही है। जनपद में प्रतिदिन 12,000 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है, जबकि 13,000 उपभोक्ता प्रतिदिन बुकिंग कर रहे हैं। रविवार को जनपद संभल की 39 गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता अपनी डिलीवरी लेने पहुंचे। अधिकांश उपभोक्ताओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि, पूरे जनपद में 200 से अधिक ऐसे उपभोक्ता सामने आए जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी समय पर पूरी नहीं कराई थी, जिसके कारण उन्हें एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए समस्या हो रही है। इन उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर बदलने के कारण ओटीपी नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं की गैस पासबुक भी खो गई है। इन कारणों से वे सिलेंडर प्राप्त करने में असमर्थ हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजेश राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग और एसडीएम गुन्नौर विकास चंद्र के साथ भारत गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद उपभोक्ताओं और एजेंसी मैनेजर से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। जनपद में कुल 5 लाख गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें से 2 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं और 700 कमर्शियल उपभोक्ता शामिल हैं। संभल शहर के मोहल्ला नाला निवासी मोहम्मद अरशद ने बताया कि उन्हें सिलेंडर लेने में कोई परेशानी नहीं आई। पहले सिलेंडर खाली नहीं था, इसलिए नहीं मिला था, लेकिन बुकिंग करने के बाद ओटीपी तुरंत आ गया। गांव बुकनाला निवासी आसिफ ने कहा कि उन्होंने एक महीने पहले सिलेंडर बुक कराया था और आज उन्हें मिल गया। उनके पास सिलेंडर खाली नहीं था, इसलिए वे पहले लेने नहीं आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में व्यापारी को गोली मारी, हाथ में लगी:दुकान से घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने रोका, सिर पर असहले की बट मारी
    Next Article
    बरेली में गैस सिलेंडर रिसाव से वर्कशॉप में लगी आग:किशोर की मौत, शादी का सामान भी जला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment