Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में अक्षय तृतीया पर जमकर खरीदारी:10% बढ़ी सोने-चांदी की बिक्री, ऑटोमोबाइल दिखी तेजी

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने-चांदी की खरीदारी में जबरदस्त तेजी देखी गई। शहर के सराफा बाजार में सोने-चांदी की बढ़ी कीमतों के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बना रहा। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की गई। सराफा व्यापारियों के हिसाब से पिछले साल की तुलना में अक्षय तृतीया के दिन ज्वेलरी की बिक्री लगभग 10% तक बढ़ी है। कल्याण ज्वेल्स, सोनी ज्वैलर्स, और तनिष्क जैसे आगरा के मशहूर ज्वैलर्स में जमकर खरीदारी हुई। सोने की ज्वैलरी पर मेकिंग चार्ज में 30% तक की छूट मिल रही है, जबकि डायमंड ज्वैलरी पर मेकिंग चार्ज में 100% तक की छूट मिल रही है। अक्षय तृतीया के अवसर पर आगरा में लगभग 1000 शादियां हुई। जिससे ज्वैलरी बाजार में और भी तेजी आ रही है। इसके अलावा, ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शादियों के चलते तेजी है, और डीलरों के अनुसार अक्षय तृतीया पर करीब 200 कार और 400 दो पहिया वाहनों की डिलीवरी हुई है। आगरा के ऑटोमोबाइल डीलर्स का कहना है कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शोरूम में खासा उत्साह रहा। और लगभग 60 से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी की गई। रत्न होड़ा पर बाइक की डिमांड सबसे ज्यादा रही। वहीं यमाहा MT 15 2,10,000 और R15 की डिमांड काफी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में 44 ASP अफसरों के तबादले:श्रेष्ठा को ATS लखनऊ भेजा; भाजपा सांसद का इंटरव्यू लेने वाली तनु उपाध्याय को नई जिम्मेदारी
    Next Article
    मेरठ में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment