Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मृतक अभिषेक के परिवार से मिला सपा प्रतिनिधि मंडल:ऑपरेशन के दौरान हुई थी मौत, जिलाध्यक्ष बोले- डाक्टर पर कार्रवाई हो

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक अभिषेक कुमार मद्देशिया के घर पहुंचा और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रतिनिधि मंडल ने परिवार के सदस्यों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान नेताओं ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी भी ली। परिजनों ने बताया कि अभिषेक की मौत पथरी के ऑपरेशन के दौरान हुई, जिसमें डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाया गया। उनका कहना है कि सही इलाज न मिलने के कारण अभिषेक की जान चली गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे इस घटना की पूरी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। इस प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, साधु यादव, पूर्व प्रत्याशी काजल निषाद, सूरज जायसवाल और सुरेंद्र मौर्य समेत कई अन्य लोग शामिल रहे। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने गोरखपुर जिला प्रशासन से मांग की कि आनंद लोक हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर आनंद अग्रवाल और उनकी टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक अस्पताल को सीज किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की, ताकि परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके। अब विस्तार से जानें पूरा मामला पीपीगंज के वार्ड नंबर 16 भगवानपुर निवासी सुरेश मद्धेशिया की कस्बे में ही चाय की दुकान है। उनके दो बेटे और 3 लड़कियां हैं। बड़ा बेटा अभिषेक मद्धेशिया (25) पुलिस की तैयारी कर रहा था। इस साल उसने एसआई की परीक्षा दी थी। सुरेश ने बताया कि बेटा पढ़ने में बहुत तेज था। परीक्षा में वह पास होता, आंसर शीट भी देख चुका था। हमलोग रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अभिषेक मद्धेशिया के पित्त की थैली में पथरी थी। जिसका इलाज गोरखपुर के आनंदलोक हॉस्पिटल में चल रहा था। आनंदलोक के डॉक्टर ने 31 मार्च को ऑपरेशन की डेट दी थी। जिसके मुताबिक अभिषेक को मंगलवार को आनंदलोक में भर्ती कराया गया। रात करीब 8:30 बजे डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया। इसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आरोप लगाया कि गलत ऑपरेशन करने की वजह से बहुत खून निकल गया था। बुधवार भोर में करीब 5:30 बजे उसकी मौत हो गई। लेकिन डॉक्टर ने एक बार भी उसकी हालत के बारे में नहीं बताया। चुपके से मौत के बाद डॉक्टर और स्टॉफ भाग गए। सुरेश मद्धेशिया ने बताया कि ऑपरेशन से पहले हॉस्पिटल के दो स्टॉफ ने बोला था कि अभी हंस रहे हो, थोड़ी देर बाद रोना पड़ेगा। जानबूझकर मेरे बेटे का गलत ऑपरेशन किया गया है। इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गांजा तस्करों का पुलिस टीम पर हमला:अलीगढ़ में कार चढ़ाने की कोशिश, 26 किलो गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार
    Next Article
    पिता ने बेटी की हत्या कर शव बाराबंकी में फेंका:बयान बदलने पर पकड़ा गया, पहचान छिपाने के लिए चेहरा बिगाड़ने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment