Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में यातायात पुलिस का अभियान:मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न लगे 13 वाहनों का चालान

    1 hour ago

    2

    0

    ललितपुर में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर रविवार को यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सुबह से शाम तक विभिन्न मार्गों पर मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर लगे वाहनों के खिलाफ केंद्रित था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 6 मॉडिफाइड साइलेंसर, 5 प्रेशर हॉर्न और 2 हूटर वाहनों से हटवाए। इन 13 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत चालान किया गया। देखें, 3 तस्वीरें… इसके अतिरिक्त, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। इनमें हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग जैसे उल्लंघन शामिल थे। कुल 159 वाहनों का नियमानुसार चालान किया गया। यातायात प्रभारी आलोक तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई प्रतिदिन जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 135 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार:अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने 24वां समारोह आयोजित किया
    Next Article
    सई नदी में डूबकर 14 वर्षीय किशोर की मौत:रायबरेली में भैंस चराते समय जलकुंभी में फंसा, 2 घंटे बाद मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment