Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गांजा तस्करों का पुलिस टीम पर हमला:अलीगढ़ में कार चढ़ाने की कोशिश, 26 किलो गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद बदमाश कार को तेज रफ्तार में लेकर भाग निकले। पुलिस टीम के पीछा करने पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक थाना गोधा का हिस्ट्रीशीटर है। इनके पास से 26 किलो 75 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। ​चेकिंग देख पुलिस को टक्कर मारने की कोशिश ​एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि शनिवार देर रात सघन चेकिंग अभियान चल रहा था। थाना रोरावर पुलिस जब एचपी पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक कार को रुकने का इशारा किया गया। तस्करों ने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से कार से टक्कर मारने की कोशिश की और गाड़ी भगा ली। पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ दूर जाकर सड़क पर पलट गई। हिस्ट्रीशीटर पर हत्या सहित 7 आपराधिक मामले ​पुलिस ने कार से दो लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में एक की पहचान गोधा थाना निवासी ​अख्तर पुत्र अब्दुल रहमान के रूप में हुइ। यह गोधा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और इस पर हत्या, एनडीपीएस सहित सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा दूसरे आरोपी की पहचान थाना क्वार्सी के जीवनगढ़ हाल निवासी कमालपुर के इजराईल पुत्र गफ्फार के रूप में हुई। इस पर छेड़खानी और मारपीट सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। लग्जरी कार से हो रही थी गांजे की तस्करी पुलिस ने कार से नशीला पदार्थ और अन्य सामान बरामद किया है। एसपी सिटी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत करीब चार लाख रुपए है। दोनों तस्कारों के पास से पुलिस को दो महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है। इनसे कई और अपराधियों के सूत्र भी मिलने की संभावना बताई जा रही है। अकराबाद के मुन्ना से खरीदा था गांजा ​पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह गांजा अकराबाद क्षेत्र के रहने वाले मुन्ना से खरीदा था। आरोपी काफी लंबे समय से गांजे की तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। आरोपियों ने गांजे की तस्करी के रुपयों से ही कार और महंगे मोबाइल खरीदे थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेजा गया है। जल्द होगा सिंडीकेट का खुलासा एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में तस्करी से जुड़े कई और नाम सामने आए हैं। यह लोगा गांजा तस्करी के सिंडीकेट का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे सिंडीकेट का खुलासा किया जाएगा। गांजा बेचने और खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे वाराणसी:बोले- काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल स्थित कलंक जल्द मिटेगा
    Next Article
    मृतक अभिषेक के परिवार से मिला सपा प्रतिनिधि मंडल:ऑपरेशन के दौरान हुई थी मौत, जिलाध्यक्ष बोले- डाक्टर पर कार्रवाई हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment