Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में अक्षय तृतीया पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम:महिलाओं के अधिकार, सम्मान और भागीदारी पर जोर

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर में अक्षय तृतीया के अवसर पर जनपद बलरामपुर के जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित वन स्टॉप सेंटर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, सम्मान और भागीदारी को लेकर सशक्त संदेश देना था। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ वन स्टॉप सेंटर की संचालिका गोल्डी चतुर्वेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राज कुमार तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी और जागरूक महिलाएं भी शामिल हुईं। आयोजन के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों और उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, उन्हें समान अवसर प्रदान करने और उनके अधिकारों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। अधिकारों पर चर्चा के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों पर भी गंभीर मंथन किया गया। बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए ठोस सुझाव प्रस्तुत किए गए। प्रतिभागियों ने इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल जानकारी प्रदान करने का एक मंच था, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं के सशक्त भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी साबित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में माफिया के गुर्गे की 6.20करोड़ की संपत्ति कुर्क:31 मुकदमों वाला आरोपी; DM के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
    Next Article
    आजमगढ़ SSP की सराहनीय पहल:पुलिस लाइन में शुरू हुआ योगा और जिम, लाइब्रेरी से होगा ज्ञान का विस्तार, महिला आरक्षियों को परोसा खाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment