Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ SSP की सराहनीय पहल:पुलिस लाइन में शुरू हुआ योगा और जिम, लाइब्रेरी से होगा ज्ञान का विस्तार, महिला आरक्षियों को परोसा खाना

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ SSP डॉक्टर अनिल कुमार की सराहनीय पहल से पुलिस लाइन में जिम, योगा केंद्र और लाइब्रेरी का शुभारम्भ हुआ है। अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना दिन-रात कर्तव्य पथ पर डटे रहने वाले पुलिस कर्मी अब यहां जिम करने के साथ सुकून से योगा करेंगे। पुलिस परिवारों के जीवन में संतुलन और सहूलियत लाने का सराहनीय प्रयास जनपद आजमगढ़ में देखने को मिला है। जहां वामा सारथी संस्था ने एक नई सोच को साकार रूप दिया है। पुलिस लाइन परिसर में करीब 4500 वर्गफीट क्षेत्रफल में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित जिम और योगा केंद्र की स्थापना की गई है। यह सुविधा न केवल पुलिस कर्मियों की शारीरिक फिटनेस को सुदृढ़ करेगी। बल्कि तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच उन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी मददगार साबित होगी। इसके साथ ही एक समृद्ध लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। जो ज्ञानार्जन के साथ-साथ मानसिक शांति का भी केंद्र बनेगी। वहीं, महिला पुलिस कर्मियों की सबसे बड़ी चिंता उनके छोटे बच्चों की देखभाल को ध्यान में रखते हुए डे-केयर सेंटर की व्यवस्था की गई है। यह पहल उन्हें निश्चिंत होकर अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आत्मविश्वास प्रदान करेगी। जिले के SSP डॉ. अनिल कुमार की दूरदर्शी सोच और संवेदनशील नेतृत्व स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। पुलिस कर्मियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके द्वारा उठाए जा रहे ये कदम न केवल बल के मनोबल को ऊंचा उठा रहे हैं, बल्कि पुलिस परिवारों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। SSP ने पुलिसकर्मियों को परोसा खाना पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत बड़ा खाना कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस बड़ा खाना में आजमगढ़ मंडल के डीआईजी सुनील कुमार सिंह, SSP डॉक्टर अनिल कुमार, SP ग्रामीण चिराग जैन ने अपनी पत्नियों के साथ रिक्रूट महिला आरक्षण को खाना भी परोसा। इसके साथ ही उन्हें महिला आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। अधिकारियों ने सभी रिक्रूट आरक्षण के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साह वर्धन भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में अक्षय तृतीया पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम:महिलाओं के अधिकार, सम्मान और भागीदारी पर जोर
    Next Article
    चेन्नई में युवक की मौत पर लखनऊ में प्रदर्शन:करीब 200 लोगों ने चौराहा जाम किया, रात में महिलाओं ने थाने का किया था घेराव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment