Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेन्नई में युवक की मौत पर लखनऊ में प्रदर्शन:करीब 200 लोगों ने चौराहा जाम किया, रात में महिलाओं ने थाने का किया था घेराव

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के युवक की मौत होने पर परिजनों ने आक्रोशित होकर महिंगवां थाना क्षेत्र का कुम्हारावां चौराहा जाम कर दिया। करीब 200 लोगों ने नारेबाजी करते हुए चौराहा जाम कर दिया। उनका कहना था कि युवक की मौत सामान्य नहीं, बल्कि हत्या की गई है। मामला रमपुरवा गांव का है। यहां के शिवकुमार के बेटे सौरभ (22) की 10 अप्रैल को केरल जाते समय चेन्नई में मौत हो गई थी। सौरभ को जो लोग यहां से नौकरी दिलाने ले गए थे, वे मौत के बाद से परिजनों से बात भी नहीं कर रहे थे। करीब 10 तारीख से सौरभ का भी फोन बंद हो गया, तब से बात नहीं हुई थी। बाराबंकी के युवक के साथ गया था परिजनों के मुताबिक, मृतक सौरभ 10 अप्रैल को बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के पेलहटी गांव निवासी अखिलेश और उसके एक साथी के साथ काम दिलाने के बहाने केरल जाने के लिए घर से निकला था। शुरुआती दिनों में सौरभ की परिजनों से बात हुई, लेकिन कुछ समय बाद उसका संपर्क टूट गया। परिजनों द्वारा लगातार पूछताछ करने पर भी उसके साथियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। चार दिन तक कोई जानकारी न मिलने पर परिवार ने महिंगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों अखिलेश और कमलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। चेन्नई जाते समय ट्रेन से कूदने की बात बताई बीकेटी एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया- पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि केरल जाते समय चेन्नई के पास सौरभ ट्रेन से कूद गया था। उसके कुछ दिन बाद शव पुलिस को मिला। उसके कूदने की डर से हम लोग उसके घरवालों से बात नहीं कर रहे थे। सच्चाई का पता लगाने के लिए एक पुलिस टीम चेन्नई रवाना कर दी गई है। दूसरी ओर, परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए देर रात महिंगवां थाने में हंगामा किया। रविवार दोपहर परिजनों ने कुम्हरावां चौराहा जाम कर धरना प्रदर्शन भी किया। परिजनों ने महिंगवां पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना में शामिल एक महिला को भी गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ SSP की सराहनीय पहल:पुलिस लाइन में शुरू हुआ योगा और जिम, लाइब्रेरी से होगा ज्ञान का विस्तार, महिला आरक्षियों को परोसा खाना
    Next Article
    अक्षय तृतीया पर जैन मंदिर में भव्य आयोजन:भगवान ऋषभदेव के प्रथम आहार दिवस की स्मृति में कार्यक्रम, भक्तांबर श्लोक व णमोकार मंत्र से गूंजा मंदिर परिसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment