Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अक्षय तृतीया पर जैन मंदिर में भव्य आयोजन:भगवान ऋषभदेव के प्रथम आहार दिवस की स्मृति में कार्यक्रम, भक्तांबर श्लोक व णमोकार मंत्र से गूंजा मंदिर परिसर

    1 hour ago

    1

    0

    अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर के महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैन समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इस पर्व को भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) के प्रथम आहार दिवस की स्मृति में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान ऋषभदेव ने एक वर्ष की कठोर तपस्या के बाद अन्न-जल ग्रहण किया था। उस समय अयोध्या के राजा श्रेयांस कुमार ने उन्हें इक्षु रस (गन्ने का रस) अर्पित कर आहार विधि की शुरुआत की थी। इसी परंपरा के तहत अक्षय तृतीया को विशेष महत्व दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने संस्कृत में भक्तांबर स्त्रोत के श्लोक सुनाए और णमोकार मंत्र का उच्चारण किया। साथ ही भक्तांबर पर आधारित प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर पुरस्कार भी जीते। प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कविता जैन ने उन्हें पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में संजय जैन, राजीव राय जैन, कंचन जैन सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।इसके बाद हर वर्ष की तरह इस बार भी रमेश चंद्र जैन एवं राजीव जैन परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए गन्ने के रस का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजन में साहिल जैन, प्रतीक जैन, मनोज जैन, लकी जैन, श्रेयांश जैन, अमित जैन, कपिल जैन, राज, पीयूष जैन, रचित जैन, संस्कृति जैन, नमन जैन, अनामिका जैन और नीलिमा जैन सहित कई लोगों का योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान सोनिया जैन ने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे दान-पुण्य और आध्यात्मिक उन्नति के लिए विशेष दिन बताया और सभी को सद्कर्म करने के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेन्नई में युवक की मौत पर लखनऊ में प्रदर्शन:करीब 200 लोगों ने चौराहा जाम किया, रात में महिलाओं ने थाने का किया था घेराव
    Next Article
    मथुरा में तेज रफ्तार थार का कहर:जूस पीने आए भाई बहन को रौंदा,गाड़ी पलटने का CCTV वीडियो आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment