Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में तेज रफ्तार थार का कहर:जूस पीने आए भाई बहन को रौंदा,गाड़ी पलटने का CCTV वीडियो आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र स्थित चंदन वन कॉलोनी में तेज रफ्तार थार गाड़ी का कहर देखने को मिला । यहां जूस पीने आए भाई बहन को उनकी स्कूटी सहित थार गाड़ी ने रौंद दिया। इस हादसे में भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार थार गाड़ी पलटने का CCTV वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। माता मंदिर के पास हुआ हादसा शनिवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे चंदनवन कॉलोनी के पास स्थित माता मंदिर के बाहर एक युवती स्कूटी पर बैठी थी जबकि उसका भाई वहां खड़ा था। दोनों बात कर रहे थे इसी दौरान लाल रंग की तेज रफ्तार थार गाड़ी और उसने अनियंत्रित होकर स्कूटी पर टक्कर मारते हुए युवक युवती में टक्कर मार दी। हादसे के बाद थार गाड़ी भी पलट गई। युवक युवती की हालत गंभीर हादसे में घायल हुए भागतीपुरम कॉलोनी औरंगाबाद निवासी 23 वर्षीय युवती खुशबू और 20 वर्षीय उसका भाई राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में खुशबू के दोनों पैर और सर में चोट आई है तो वहीं राजकुमार के कंधे में गंभीर चोट आई है। हादसे की बजह से युवती का दायां पैर अलग करना पड़ा। किसान नेता की है थार हादसे को अंजाम देने वाली थार गाड़ी भी अनियंत्रित हो गई। UP 85 BW 5248 नंबर की इस थार पर पीछे की तरफ नंबर प्लेट भी नहीं है। वहीं इस पर पीछे शीशे पर प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन अ लिखा है। हादसे के बाद थार चला रहा युवक मौके से फरार हो गया। संभावना जताई जा रही है कि यह थार किसी किसान नेता की है। अनियंत्रित होकर पलटी थार गाड़ी को क्रेन की मदद से सीधा किया गया। तहरीर मिलने का पुलिस कर रही इंतजार हादसे में घायल भाई बहन का परिजन अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बताया गया कि दोनों भाई बहन जूस पीने के लिए चंदनवन कॉलोनी आए हुए थे। इस मामले में थाना हाई वे प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है,गाड़ी किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन कह रहे हैं कि पहले वह अपने बच्चों का इलाज कराएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अक्षय तृतीया पर जैन मंदिर में भव्य आयोजन:भगवान ऋषभदेव के प्रथम आहार दिवस की स्मृति में कार्यक्रम, भक्तांबर श्लोक व णमोकार मंत्र से गूंजा मंदिर परिसर
    Next Article
    मोबाइल-चिप्स की जिद ने बदला मासूमों का मिजाज:तीन से पांच साल के बच्चों को आ रहा गुस्सा, आक्रामक भी हो रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment