Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लालगंज में परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा:अक्षय तृतीया पर जनप्रतिनिधियों ने दिया एकता का संदेश, मार्गों पर गूंजे जयकारे

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के लालगंज क्षेत्र में रविवार को परशुराम जयंती के अवसर पर धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम के अवतरण दिवस के रूप में यह पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में शोभायात्रा और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लालगंज के अगई से शोभायात्रा की शुरुआत हुई, श्रद्धालुओं के द्वारा सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल और दर्जनों फोर व्हीलर वाहन से जो रायपुर, वर्मानगर होते हुए लालगंज इंदिरा चौक तक पहुंची। पूरे मार्ग में डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं द्वारा जयकारे लगाए गए और वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके बाद मेढ़ावा तिराहे पर लोगों को संबोधित किया गया तथा उपस्थित जनसमूह को शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्रा मोना ने टेलीफोन के माध्यम से लाइव लोगों को संबोधित किया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। पहले देखें, 2 तस्वीरें… जनप्रतिनिधियों ने दिया लाइव संदेश राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम पराक्रम, सत्य और न्याय के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों पर चलकर समाज में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा मिलती है और समाज को एकजुट होकर धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें साहस, संयम और धर्म की रक्षा का संदेश देता है। इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने कहा कि परशुराम जयंती केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है और नई पीढ़ी को अपने संस्कारों व परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। ये सभी रहे मौजूद कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद इस आयोजन में सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख अमित प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पूर्व प्रधान रामचंद्र त्रिपाठी, समाजसेवी धर्मेन्द्र तिवारी 'पप्पू', पं० रवींद्र तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, पूर्व प्रधान रामकृष्ण तिवारी, फूलचंद्र पांडेय, अतुल शुक्ल, भूपेंद्र तिवारी 'काजू', धीरेंद्र कुमार तिवारी, आचार्य योगेश्वराचार्य जी महाराज, प्रीतेन्द्र ओझा, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, अजय कृष्ण त्रिपाठी, केशव दत्त पांडेय, अम्बिका प्रसाद मिश्र, उमेश चंद्र पांडेय, बबलू तिवारी, शैलेन्द्र मिश्र, बीडीसी सुनील पांडेय, अनिल कुमार मिश्र, पूर्व प्रधान राजू पांडेय, विजय शंकर मिश्र, द्वारिका प्रसाद तिवारी, एडवोकेट सिंटू मिश्र, व्योमेश कुमार मिश्र, अवनीश शुक्ला, चंदन पांडेय, पम्मी तिवारी इसके अलावा पूर्व प्रधान, समाजसेवी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम का स्वरूप और भी भव्य हो गया। देखें, 7 तस्वीरें… कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का संदेश दिया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी देखने को मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निषाद पार्टी युवामोर्चा जिलाध्यक्ष पर हमला:6 नामजद और सात अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, न्याय की मांग
    Next Article
    गाजियाबाद में तेज धूप में 39 डिग्री तापमान:दोपहर के समय सड़कें खालीं, लोग घरों में कैद, अभी और भी बढ़ेगा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment