Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में फंदे से लटका मिला कोचिंग टीचर का शव:किराया लेने गए मकान मालिक ने झांककर देखा, पंखे से लटका था

    3 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की गोविंद टाउन कॉलोनी में एक युवक का शव उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में शव दो दिन पुराना होने का अनुमान है। कमरे से आ रही थी बदबू यह घटना शुक्रवार तड़के सामने आई। जब मकान मालिक का पुत्र किराया लेने आया था। ग्राउंड फ्लोर पर कोचिंग सेंटर बंद देखकर वह पहली मंजिल पर स्थित ओंकार के कमरे में पहुंचा। कमरे से बदबू आने पर उसने कई बार आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। रोशनदान से झांकने पर उसने ओंकार को पंखे से लटका देखा, जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डेढ़ साल से किराए पर रह रहा था मृतक की पहचान दिल्ली के प्रताप नगर निवासी 23 वर्षीय ओंकार के रूप में हुई है। वह गोविंद टाउन कॉलोनी स्थित दो मंजिला मकान में पिछले डेढ़ साल से किराए पर रह रहा था। ओंकार मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बच्चों को कोचिंग पढ़ाता था। लगभग दो दिन पुराना शव सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी/एडीसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव लगभग दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। परिजनों की दी गई सूचना मृतक के पिता रामदुलार प्रसाद और भाई राजेश बिहार के बक्सर जनपद के अरक गांव से लोनी के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई सांसद आवास पर बिजली समस्याओं का समाधान:4 अप्रैल को स्मार्ट मीटर, बिलिंग गड़बड़ी से सम्बंधित समस्याओं का होगा निस्तारण
    Next Article
    PSL 2026 में डेविड वॉर्नर और मोईन अली के बीच हुई थी लड़ाई? ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ने बताई पूरी सच्चाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment