Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई सांसद आवास पर बिजली समस्याओं का समाधान:4 अप्रैल को स्मार्ट मीटर, बिलिंग गड़बड़ी से सम्बंधित समस्याओं का होगा निस्तारण

    5 hours ago

    2

    0

    हरदोई संसदीय क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश रावत ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पहल की है। उन्होंने 4 अप्रैल को अपने आवास पर बिजली विभाग के अधिकारियों और उपभोक्ताओं को आमंत्रित किया है। इस बैठक में स्मार्ट मीटर, बिलिंग गड़बड़ी और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उनका निस्तारण किया जाएगा। सांसद ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं संक्षेप में लिखित रूप में प्रस्तुत करें। आवेदन में कनेक्शन नंबर, मीटर संख्या, पूरा पता और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि शिकायतों का उचित संज्ञान लिया जा सके। उपभोक्ता अपनी शिकायतें सांसद के प्रतिनिधि को उपलब्ध करा सकते हैं, जो उन्हें विद्युत विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखेंगे। सांसद ने आश्वासन दिया है कि इस पहल से उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित होगा। सांसद ने बताया कि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर और बिजली बिल से संबंधित शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। इस पहल से उपभोक्ताओं में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से लंबित उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण संभव हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में बच्ची से छेड़छाड़ के दोषी को सजा:पॉक्सो एक्ट की अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा, 5 हजार जुर्माना लगाया
    Next Article
    गाजियाबाद में फंदे से लटका मिला कोचिंग टीचर का शव:किराया लेने गए मकान मालिक ने झांककर देखा, पंखे से लटका था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment