Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का इस्तीफा:नामित सभासदों में अल्पसंख्यकों के न होने पर बोले- बीजेपी में कोई स्थान नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी औऱ बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान ने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम गोंडा की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में नामित सभासदों की सूची में किसी भी अल्पसंख्यक को शामिल न किए जाने के विरोध में उठाया है। मोहम्मद इमरान खान ने अपना इस्तीफा गोंडा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजूर अहमद को सौंपा है। उनके इस्तीफे से पार्टी के भीतर असंतोष सामने आया है। इमरान खान ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि हाल ही में गोंडा नगर पालिका और कई नगर पंचायतों में बड़े पैमाने पर नामित सभासद बनाए गए हैं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अल्पसंख्यक मोर्चा को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया और किसी भी अल्पसंख्यक व्यक्ति को नामित सभासद नहीं बनाया। उन्होंने पत्र में आगे कहा कि अल्पसंख्यकों का भारतीय जनता पार्टी में कोई स्थान नहीं है और न ही उन्हें पार्टी में कोई महत्व दिया जा रहा है। इसी कारण उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य पद और अपने जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। 4 तस्वीरें देखिए… मोहम्मद इमरान खान गोंडा नगर पालिका परिषद के मेवतियान मोहल्ले के निवासी हैं। वह पिछले 10 वर्षों से पार्टी कार्यकर्ता के रूप में भाजपा से जुड़े हुए थे। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था।हालांकि जब इस पूरे मामले को लेकर की गोंडा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया की इस्तीफे की फिलहाल मुझे कोई जानकारी नहीं है। जानकारी करके ही मैं आपको जानकारी दे पाऊंगा नामित सभासद बनाना मेरे हाथ में नहीं है यह सब पार्टी नेतृत्व का फैसला और सरकार का है। हालांकि जब इस पूरे मामले को लेकर की गोंडा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया की इस्तीफे की फिलहाल मुझे कोई जानकारी नहीं है। जानकारी करके ही मैं आपको जानकारी दे पाऊंगा नामित सभासद बनाना मेरे हाथ में नहीं है यह सब पार्टी नेतृत्व का फैसला और सरकार का है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में मौसम बदला, गर्मी बढ़ी:तीन दिन से तेज धूप, आसमान में बादलों की लुका-छिपी
    Next Article
    उन्नाव में कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए किए दर्शन, जयकारों से गूंजा माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment