Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    15 hours ago

    2

    0

    हरियाणा पुलिस ने राजस्थान से एक व्यक्ति को महिला के साथ दुष्कर्म करने, उसे जान से मारने की धमकी देने और उसकी अश्लील तस्वीरें एवं वीडियो प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी अभिषेक कुमार बैरवा के तौर पर हुई है, जो दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रह रहा था।उन्होंने बताया कि बैरवा को यहां एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता की आरोपी से कई साल पहले राजस्थान में एक मेले में मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने एक-दूसरे के फोन नंबर लिए और बातचीत शुरू की। महिला का आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने उसकी तस्वीरें और वीडियो ले लिए थे।महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि बाद में बैरवा ने जान से मारने और तस्वीरें एवं वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर महिला को उसकी मर्ज़ी के बिना शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने और भी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए एवं लगातार उसे ब्लैकमेल किया। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के बाद यहां सेक्टर 58 थाने में मामला दर्ज किया गया और पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को राजस्थान से आरोपी को गिरफ्तार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत
    Next Article
    DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment